भास्कर न्यूज | बालोद आखिरकार विद्युत विभाग (सीएसईबी) ने ग्राम ओरमा के खेत में नया बिजली पोल लगाकर तार को 20 फीट ऊपर कर दिया है। दैनिक भास्कर ने 21 अप्रैल को खबर प्रकाशित कर ध्यानाकर्षण कराया था। जिसके बाद विभागीय अफसर हरकत में आए। मुख्य मार्ग स्थित खेतों में नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन के कारण किसानों को जान जोखिम में डालकर खेती करने की नौबत आ रही थी। अब तार ऊपर होने से धान की बोआई, कटाई, मिंजाई के समय किसानों को राहत मिलेगी।
<
