Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ननद ने मर्डर के बाद भाभी के कपड़े फाड़े:कवर्धा में वारदात को रेप दिखाने की कोशिश, आपसी विवाद में हत्या, आरोपी अरेस्ट
Breaking News

ननद ने मर्डर के बाद भाभी के कपड़े फाड़े:कवर्धा में वारदात को रेप दिखाने की कोशिश, आपसी विवाद में हत्या, आरोपी अरेस्ट

By adminMay 8, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 35 1778209794
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 35 1778209794
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में काम को लेकर आपसी विवाद में ननद ने धारदार हथियार से सिर पर कई वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद मर्डर को रेप जैसा दिखाने के लिए उसने भाभी के कपड़े फाड़ दिए, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए और शक किसी पुरुष पर जाए। दरअसल, ननद और भाभी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। करीब 6 महीने पहले भी ननद ने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी ननद को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी ​के अनुसार यह घटना 3 मई 2026 को सामने आई, जब झोंकाखार खेत में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा था, उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। शुरुआती जांच में पुलिस इसे रेप के बाद हत्या का मामला मान रही थी। पुलिस ने मौके पर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला की पहचान ग्राम सिंगारपुर निवासी बेलसिया छेदैया (32) के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह ने जांच टीम का गठन किया और तत्काल जांच के निर्देश दिए। घटनास्थल से मिले कई अहम सबूत पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान लोहे की रपली, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े, बटन और साड़ी पिन जैसे अहम सबूत मिले। साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से इन तकनीकी और वहां मिले सबूतों की जांच की गई। जांच में पता चला कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ है। पुलिस ने पाया कि शव को निर्वस्त्र इसलिए किया गया था, ताकि पुलिस को लगे उसके साथ रेप हुआ है। पुलिस टीम ने बेलसिया के परिजनों और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की। पूछताछ में पता चला की आरोपी मालती मरकाम (33) का पति नरेन्द्र मरकाम शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से वह लगभग 5 साल पहले अपने ससुराल को छोड़कर मायके चली आई और तब से यहीं रह रही थी। घर के कामकाज को लेकर होता था विवाद घर के कामकाज और बंटवारे की बात को लेकर मालती का अपनी भाभी बेलसिया के बीच तानेबाजी और झगड़े होते रहते थे। दोनों के बीच पहले भी कई बार गंभीर मारपीट हो चुकी थी। इतना ही नहीं करीब 6 महीने पहले भी आरोपी महिला ने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद संदेही मालती मरकाम से लगातार पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका आए दिन उसकी भाभी से झगड़ा होता रहता था। इससे परेशान होकर उसने भाभी को मारने की प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत मालती ने 3 मई को खेत में काम कर रही अपनी भाभी बेलसिया पर पीछे से हमला कर दिया। उसने लोहे की रपली से सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के कपड़े फाड़े हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र हालत में छोड़ दिया। आरोपी चाहती थी कि मामला दुष्कर्म या सामूहिक अपराध जैसा लगे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोबाइल और सोशल मीडिया में इस तरह की घटनाएं देखी थीं, उसी से उसे यह तरीका सूझा। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच और मेडिकल रिपोर्ट में साफ हो गया कि बेलसिया के साथ किसी तरह का दुष्कर्म नहीं हुआ था। पूरी वारदात पारिवारिक रंजिश में की गई सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस ने आरोपी मालती मरकाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ……………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में बाउंसर ने 2 सालियों को गोली मारी,मौत: पत्नी से हुआ था विवाद, ससुराल पहुंचकर बेटी से बात कराने कहा, मना किया तो फायरिंग रायपुर के मोवा में नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी 2 सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी जितेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिससे नाराज होकर वह डेढ़ साल की बच्ची को लेकर मायके चली गई थी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

प्रदेश के 142 रजिस्टर्ड गौशालाओं में 3900 मवेशी:हाईकोर्ट बोला-गोधाम के बावजूद सड़कों पर क्यों हैं आवारा पशु, शासन ने कहा-नोडल अफसर बनाएंगे व्यवस्था

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.