Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नक्सल का रास्ता छोड़ युवा बने आत्मनिर्भर:ई-रिक्शा से कमा रहे रोजी-रोटी, कलेक्टर, एसपी और डीआईजी सीआरपीएफ ने की ई-रिक्शे की सवारी
Breaking News

नक्सल का रास्ता छोड़ युवा बने आत्मनिर्भर:ई-रिक्शा से कमा रहे रोजी-रोटी, कलेक्टर, एसपी और डीआईजी सीआरपीएफ ने की ई-रिक्शे की सवारी

By adminJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 20 at 165157 1781975271
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 20 at 165157 1781975271
कभी घने जंगलों में हथियार लेकर हिंसा की राह पर चलने वाले तीन युवा पोडियाम राजू, मनीष लखमा और कलमू कोसा अब सुकमा की सड़कों पर एक नई और सकारात्मक जिंदगी जी रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की “नक्सल पुनर्वास नीति 2025” के तहत आत्मसमर्पण करने के बाद जिला प्रशासन ने इन तीनों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया है। अब ये युवा सड़कों पर ई-रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका कमा रहे हैं और सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं। शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार, एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ के डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित ने खुद इनके ई-रिक्शा में सफर किया और उनका हौसला बढ़ाया। अधिकारियों के साथ बैठकर इन्हें यह महसूस हुआ कि अब वे समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बन चुके हैं। यह बदलाव राज्य और केंद्र सरकार की पुनर्वास नीति का नतीजा बताया जा रहा है। इस योजना के तहत ऐसे युवाओं को सिर्फ आत्मसमर्पण ही नहीं, बल्कि आगे की जिंदगी के लिए ट्रेनिंग और रोजगार का भी पूरा सहारा दिया जा रहा है। प्रशासन ने इन तीनों को वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया और फिर उन्हें ई-रिक्शा भी उपलब्ध कराया, ताकि वे खुद का रोजगार शुरू कर सकें। आज ये युवा न सिर्फ अपने परिवार का सहारा बन रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी मिसाल बन गए हैं। सुकमा प्रशासन का यह प्रयास यह दिखाता है कि सही दिशा और मौके मिलें तो भटके हुए रास्ते पर गए लोग भी मुख्यधारा में लौटकर बेहतर जिंदगी जी सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सचिव ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी:बलरामपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की, काम में तेजी लाने के आदेश

June 21, 2026

कोंडागांव में महर्षि सदाफलदेव आश्रम का भूमिपूजन:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आश्रम निर्माण कार्य शुरू, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

June 20, 2026

गजेंद्र यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को खारिज किया:कहा, 'व्यू बढ़ाने के लिए खबरें गढ़ी जा रहीं, भाजपा में सब ऑल इज वेल'

June 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074816
Views Today : 7
Views Last 7 days : 4863
Views Last 30 days : 9314
Total views : 102900
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.