Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी शीतला मंदिर में चोरी:चोरों ने चांदी के छत्र और सोने के गहने चुराए, दान पेटी बाहर फेंकी, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

धमतरी शीतला मंदिर में चोरी:चोरों ने चांदी के छत्र और सोने के गहने चुराए, दान पेटी बाहर फेंकी, पुलिस जांच में जुटी

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18dc078a 5dad 4ce2 bb64 d096f77ff9ea 1779702444457
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



18dc078a 5dad 4ce2 bb64 d096f77ff9ea 1779702444457
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम मरौद स्थित शीतला मंदिर में देर रात चोरी की घटना हुई है। चोरों ने मंदिर से सोने-चांदी के गहने और चांदी के छत्र चुरा लिए। दान पेटी को मंदिर से कुछ दूरी पर फेंका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने माता के श्रृंगार में इस्तेमाल किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को गायब पाया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मंदिर के बाहर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। देखिए तस्वीरें शीतला मंदिर से चांदी के छत्र और सोने के गहने चोरी बताया जा रहा है कि चोरों ने माता के चांदी के छत्र और सोने के गहनों पर हाथ साफ किया है। मंदिर से कुछ दूरी पर दान पेटी भी फेंकी हुई मिली, जिसके आसपास कुछ बैग भी पड़े हुए थे। इस घटना की खबर गांव में तेजी से फैल गई। एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि ग्राम मरौद के शीतला मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ, साइबर सेल, डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल किसी बाहरी गिरोह पर संदेह नहीं है, लेकिन जांच जारी है और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस नेता पर फर्जी आर्म्स एक्ट का आरोप:सूरजपुर में थाने के सामने कांग्रे​सियों का प्रदर्शन, दीपक बैज ने कहा-यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास

May 25, 2026

बिलासपुर निगम वार्ड-29 उपचुनाव…देवेंद्र यादव ने बनाया माहौल:रोड शो और पदयात्रा कर किया प्रचार, कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने झोंकी ताकत, टोर-टू-डोर जनसंपर्क

May 25, 2026

शराब दुकानों पर CM-मंत्री की फोटो लगाने की मांग:बांकिमोंगरा नेता-प्रतिपक्ष ने सुशासन तिहार में किया आवेदन, कहा-राजस्व देने वाली दुकानों पर भी हो तस्वीर

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071919
Views Today : 135
Views Last 7 days : 2026
Views Last 30 days : 4985
Total views : 94557
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.