![]()
सूरजपुर के विश्रामपुर नगर पंचायत शिवनंदनपुर चुनाव से पहले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने नरेंद्र जैन पर कटार अड़ाने का आरोप लगाया था, हालांकि सीसीटीवी फुटेज में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस आरोप के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कार्रवाई के विरोध में थाने के सामने धरना शुरू कांग्रेस पदाधिकारियों ने नरेंद्र जैन पर की गई कार्रवाई को फर्जी बताते हुए थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के चलते नरेंद्र जैन को झूठे आर्म्स एक्ट में फंसाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस कार्रवाई को ‘लोकतंत्र की हत्या का प्रयास’ बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। बैज ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक नरेंद्र जैन पर लगे फर्जी मामले वापस नहीं लिए जाते और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। जानिए पूरा मामला कांग्रेस पार्टी के अनुसार, शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के मेन रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। कांग्रेस का दावा है कि मित्तल पांडेय ने वहां नरेंद्र जैन को जीत-हार को लेकर उकसाया और उनके साथ बदसलूकी की। आरोप है कि माहौल गरमाने पर मित्तल ने सत्ता का हवाला देते हुए जैन को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी ने देर रात बिश्रामपुर थाने में नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया कि जैन ने गाली-गलौज करते हुए मित्तल पांडेय पर कटार अड़ा दी थी।
<
