![]()
धमतरी में चार सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के धार जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चार जिलों में सक्रिय था और आरोपियों के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह वारदात जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आकाश गंगा कॉलोनी में 7-8 फरवरी की दरमियानी रात हुई थी। फेज-1 और फेज-2 में चार आवासीय मकानों में सेंधमारी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। घटना के समय परिवार या तो स्थानीय मेले में गए हुए थे या अन्य कारणों से घर पर मौजूद नहीं थे। इन घटनाओं को लेकर कोतवाली थाने में कुल चार मामले दर्ज किए गए थे। चोरों ने सभी घरों से चुराए सोने चांदी के गहने एडिशनल एसपी ने बतया एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए कई जगहों से टावर डंप डेटा प्राप्त किया गया। 9 फरवरी को कोरबा जिले की एनटीपीसी कॉलोनी में भी इसी तरह की चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद 12-13 फरवरी को अंबिकापुर में भी इसी प्रकार की चोरी की घटना सामने आई। वहां भी टावर डंप, रूट विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पुष्टि हुई कि एक ही गिरोह विभिन्न जिलों में वारदातों को अंजाम दे रहा है। बात करने के लिए वे इंस्टाग्राम चैट यूज़ करते थे आरोपी तकनीकी विश्लेषण में यह भी सामने आया कि गिरोह के चार आरोपियों में से केवल एक व्यक्ति मोबाइल का उपयोग करता था, वह भी सीमित समय के लिए। आपसी संपर्क के लिए वे इंस्टाग्राम चैट का इस्तेमाल करते थे। ऑल इंडिया पुलिस ग्रुप में सीसीटीवी फोटो साझा करने पर आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के टाटा थाना क्षेत्र के एक सक्रिय चोर गिरोह के रूप में हुई। बताया गया की इसी गिरोह ने हाल ही में कोरबा, अंबिकापुर और राजनांदगांव में भी सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने टीम लगभग 9 दिनों तक लगातार निगरानी रखी। सफलतापूर्वक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।और आरोपी दिनेश बवानिया (28)निवासी टाटा थाना क्षेत्र, जिला धार (म.प्र.) गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अन्य 3 आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं,जिनमें से दो की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी भी जल्द होने की पुलिस दावा कर रही है।
<
