Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में 18.6 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 3 गिरफ्तार:परिवार बनकर यात्रा कर रहे तस्कर, 14 लाख का माल जब्त
Breaking News

धमतरी में 18.6 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 3 गिरफ्तार:परिवार बनकर यात्रा कर रहे तस्कर, 14 लाख का माल जब्त

By adminJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f32dc357 a02a 40aa 98df c02da7c27eed 1781267385899
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f32dc357 a02a 40aa 98df c02da7c27eed 1781267385899
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.626 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा, कार और मोबाइल फोन सहित कुल माल की कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, जिसे बाद में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार बनकर कर रहे थे सफर पुलिस के अनुसार, सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान एक कार को रोका गया। कार में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे सवार थे, जो खुद को परिवार बताकर यात्रा कर रहे थे। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 18 पैकेटों में रखा 18 किलो 626 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से गांजे के साथ कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। ओडिशा से खरीदकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे गांजा प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के बोलनगिर और भवानीपटना क्षेत्र से खरीदकर महाराष्ट्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अस्पताल से फरार हुआ आरोपी, घंटों बाद दबोचा गया गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी पलाश गजभिए हथकड़ी ढीली कर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बाद में पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। नागपुर के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण रविंद्र दुबे (34), निवासी मानकापुर, नागपुर (महाराष्ट्र), पलाश गजभिए (32), निवासी काचुरवाही, नागपुर (हाल मुकाम कोराडी) तथा सोनू प्रवीण खैरकार (29), निवासी मोहपा खेड़ागांव, नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। न्यायिक रिमांड पर भेजे जाएंगे पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जब्त गांजे की जांच और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध खनन और रेत परिवहन में 9 वाहन जब्त:मरवाही और सिवनी क्षेत्र में दबिश,खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई

June 12, 2026

एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला पर जानलेवा हमला मामला:दुर्ग कोर्ट ने आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई, पत्थर और कटर से किया था वार

June 12, 2026

बाउंसर की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में पत्थर से सिर कुचलकर किया था मर्डर, 6 दिन में मध्यप्रदेश से दबोचे गए

June 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073696
Views Today : 150
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 5997
Total views : 97299
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.