Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में 16 लाख का हेरोइन चिट्टा जब्त, 3 गिरफ्तार:पंजाब से लाकर 4 जिलों में करते थे सप्लाई, महिला भी पकड़ी गई
Breaking News

धमतरी में 16 लाख का हेरोइन चिट्टा जब्त, 3 गिरफ्तार:पंजाब से लाकर 4 जिलों में करते थे सप्लाई, महिला भी पकड़ी गई

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e0e51f9f e20a 4b1f 975f b9d34583c5a7 1776172450798
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e0e51f9f e20a 4b1f 975f b9d34583c5a7 1776172450798
धमतरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लाख रुपये से अधिक मूल्य का हेरोइन (चिट्टा) जब्त किया है। इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी पंजाब से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ के चार जिलों में सप्लाई करते थे। यह कार्रवाई अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां कार में हेरोइन की खरीद-बिक्री चल रही है। टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में मिला हेरोइन मौके पर तलाशी के दौरान पुलिस ने लगभग 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नकदी, एक मारुति स्विफ्ट वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त की गई कुल सामग्री का मूल्य 16 लाख 24 हजार 240 रुपये आंका गया है। आरोपी पिछले 8 महीनों से पुलिस के रडार पर था गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले 8 महीनों से पुलिस के रडार पर था। वह रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी सहित विभिन्न जिलों में सक्रिय था। पूर्व के एनडीपीएस मामलों में भी उसका नाम सामने आ चुका था। पंजाब से ट्रेन से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में करता था सप्लाई इस्लामुद्दीन पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार अपने मोबाइल नंबर बदलता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह डेढ़-दो वर्षों से पंजाब से ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई कर रहा था। एक दिन पहले सिटी कोतवाली में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस्लामुद्दीन के नेटवर्क का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी (34), उसकी पत्नी अनिता नेताम (37) और निजामुद्दीन कुरैशी (28) शामिल हैं। तीनों आरोपी बालोद के निवासी हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076861
Views Today : 119
Views Last 7 days : 4167
Views Last 30 days : 11855
Total views : 107060
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.