![]()
धमतरी में महानदी नहर में नहाने के दौरान डूबे एक नाबालिग का शव 20 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। यह शव एक नवनिर्मित पुल के नीचे फंसा मिला। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्री बैराज के महानदी मुख्य नहर में हुई। उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी 16 वर्षीय समीर हसन शुक्रवार दोपहर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नहर में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहर पार करते समय तीन दोस्त डूबने लगे, जिनमें से दो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन समीर तेज बहाव में बह गया। शव नवनिर्मित पुल के नीचे फंसा मिला तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों ने कई घंटों तक समीर की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को नहर में पानी का स्तर कम होने और बहाव धीमा होने के बाद उसका शव नवनिर्मित पुल के नीचे फंसा हुआ मिला। शव को वरदान एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के मरचूरी में शिफ्ट कराया गया। पुलिस ने परिजनों और वरदान परामर्श को सूचना दी। 16 साल का था मृतक बालक सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रुद्री बैराज के पास नहर में नहाते समय एक बच्चा बह गया था, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शव पुलिस लाइन के पीछे नहर के एक कनाल के नीचे दिखाई दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान समीर हसन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है।
<
