Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में बेटी के जन्म पर अनोखी खुशी:पिता एक सप्ताह तक दे रहे मुफ्त कार वॉशिंग सेवा, बोले- यह माता लक्ष्मी का आशीर्वाद है
Breaking News

धमतरी में बेटी के जन्म पर अनोखी खुशी:पिता एक सप्ताह तक दे रहे मुफ्त कार वॉशिंग सेवा, बोले- यह माता लक्ष्मी का आशीर्वाद है

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8a7be95d 288d 4d35 9450 ecd5e94087c7 1775828022089
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8a7be95d 288d 4d35 9450 ecd5e94087c7 1775828022089
छत्तीसगढ़ के धमतरी में बेटी के जन्म पर एक पिता ने अनोखी खुशी का इजहार किया है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन बेटी के आगमन को सौभाग्य मानते हुए, पिता ननकू महाराज ने एक सप्ताह तक ग्राहकों के लिए मुफ्त कार वॉशिंग सेवा की घोषणा की है। उन्होंने शहर भर में पोस्टर लगाकर इस खुशी को साझा किया है। ननकू महाराज, जो धमतरी जिले के बठेना वार्ड निवासी हैं और सोरिद डिपोपारा में ‘महालक्ष्मी गैरेज एवं कार वॉशिंग’ के मालिक हैं, ने अपनी नवजात बेटी के स्वागत में यह पहल की है। उन्होंने विशेष पोस्टर बनवाए हैं, जिन पर नन्ही बच्ची के पगचिन्ह भी छपवाए गए हैं। इन पोस्टरों को शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है। ननकू महाराज ने बेटी के जन्म को बताया सौभाग्य ननकू महाराज ने अपनी दुकान में मंत्रोच्चार के साथ पोस्टर की पूजा-अर्चना की और वहां मौजूद सभी लोगों का मुंह मीठा करवाया। उनका कहना है कि उन्हें माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन अपनी बेटी के जन्म को घर में लक्ष्मी का आगमन बताया। ननकू महाराज के परिवार में उनके अलावा दो भाई और माता-पिता हैं, लेकिन उनकी कोई बहन नहीं है। पिछले माह मार्च में उनके बड़े भाई के घर भी बेटी का जन्म हुआ था। ननकू महाराज का मानना है कि बेटी का होना सौभाग्य की बात है और वे इस उत्सव को ग्राहकों के साथ उपहार के रूप में बांट रहे हैं। उनकी दुकान पर अपनी गाड़ी बनवाने आए कुंदनसिंग ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ननकू महाराज की पुत्री होने की खुशी में ग्राहकों को मुफ्त कार वॉशिंग सेवा देना एक अच्छा कदम है। कुंदनसिंग के अनुसार, घर में बेटी का होना सौभाग्य की बात है और ननकू की यह पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश देगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076928
Views Today : 196
Views Last 7 days : 4244
Views Last 30 days : 11932
Total views : 107137
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.