टॉप न्यूज़

धमतरी में पुलिस जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:बीजापुर में पदस्थ आरक्षक दो दिन पहले छुट्टी पर गांव आया था,पुलिस ने शुरू की जांच




छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कानीडबरी में हुई, जहां आरक्षक रूपनारायण नागवंशी अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक रूपनारायण नागवंशी रविवार को अपने कमरे में फांसी पर लटके मिले। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल अर्जुनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एडिशनल एसपी डी.सी. पटेल ने बताया कि मृतक रूपनारायण नागवंशी बीजापुर जिले के आमापल्ली थाने में आरक्षक के पद पर तैनात थे। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने पैतृक गांव कानीडबरी आए थे। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button