![]()
धमतरी जिले में मजाक के दौरान हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना 12 मई की रात मगरलोड थाना क्षेत्र के करेलीबड़ी गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, करेलीबड़ी निवासी हिमांशु राज साहू (18) और कृष्णा साहू उर्फ लखमा (21) दोस्त हैं। 12 मई की रात एक नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स के सामने कृष्णा साहू ने अपने दोस्त लक्की साहू को मजाक में अश्लील गालियां दीं। अश्लील गली देने से रोका तो चाकू से वार जब हिमांशु राज साहू ने कृष्णा को गाली-गलौज करने से रोका, तो आरोपी आक्रोशित हो गया। उसने हिमांशु को भी अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान कृष्णा ने अपने पास रखे धारदार चाकू से हिमांशु पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया दोस्तों ने पहुँचाया हॉस्पिटल घटना के बाद हिमांशु के अन्य दोस्तों ने उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए उसे नवापारा स्थित अस्पताल रेफर किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया करेलीबड़ी चौकी, थाना मगरलोड में आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
<
