Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ ग्रमीण आक्रोशित:8 हाइवा जब्त ड्राइवर हुए फरार, महिलाओं ने अधिकारीयों को भेट की चूड़ियां
Breaking News

धमतरी में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ ग्रमीण आक्रोशित:8 हाइवा जब्त ड्राइवर हुए फरार, महिलाओं ने अधिकारीयों को भेट की चूड़ियां

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
61503136 6a05 407f 9044 c181cbe027c1 1776148839110
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



61503136 6a05 407f 9044 c181cbe027c1 1776148839110
धमतरी जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। झुरानवागांव में रेत से लदे हाइवा वाहनों को रोककर ग्रामीणों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने अधिकारियों को चूड़ियां भेंट करने का प्रयास किया। विरोध प्रदर्शन के बाद आठ हाइवा वाहन जब्त किए गए, जबकि उनके चालक मौके से फरार हो गए। यह घटना महानदी से हो रहे अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर हुई, जो बिना किसी रोक-टोक के जारी था। ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज विभाग की लापरवाही के कारण रेत माफिया बेलगाम होकर महानदी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने बिना पिटपास के चल रहे रेत परिवहन का विरोध करते हुए गांव की सीमा पर 10 रेत लदे वाहनों को रोका। अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगा चूड़ियां भेंट की सूचना मिलने पर खनिज निरीक्षक जीतेंद्र चंद्राकर मौके पर पहुंचे। नाराज महिलाओं ने अवैध खनन पर रोक न लगाने का आरोप लगाते हुए उनसे तीखी बहस की। महिलाओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां भेंट करने की कोशिश की। उन्होंने अधिकारियों पर अवैध कारोबार में मिलीभगत का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि इसे जल्द नहीं रोका गया तो वे सार्वजनिक रूप से चूड़ियां भेंट करेंगी। भरी वाहनों के गुजरे से पेयजल पाइपलाइन खराब हो रहे हैं ग्रामीणों ने मांग की है कि झुरानवागांव में महानदी से हो रहा अवैध रेत खनन तुरंत बंद किया जाए। इसके अलावा, निर्माणाधीन कोलियारी-खरेंगा मार्ग पर रेत से लदे भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाए, क्योंकि इससे सड़क से गुजरी पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिए जिसके बाद शाम को ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि उनकी टीम अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि टीम सोमवार को झुरानवागांव पहुंची थी और वहां कार्रवाई की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वाइट टाइगर सिंघम-राणा को दिया गया शॉवर,VIDEO:मैत्रीबाग में पानी और फव्वारों से ठंडक, हीटवेव से बचाने केज में लगाए गए कूलर, डाइट बदली

April 19, 2026

बिलासपुर में PWD निर्माण में गड़बड़ी की आशंका:जांच करने रायपुर से पहुंची टीम, सेंट्रल-जेल, नेहरू चौक-दर्रीघाट सड़क और एडवोकेट हॉल के लिए गए सैंपल

April 19, 2026

नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी…VIDEO:टक्कर के बाद हवा में उछली, युवक गाड़ी छोड़कर भागे; अफसर जुटे जांच में

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067893
Views Today : 64
Views Last 7 days : 996
Views Last 30 days : 4082
Total views : 88829
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.