Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी जिले में दो लोगों ने लगाई फाँसी:महिला ने ससुराल में, युवक ने नौकरी न मिलने पर दी जान
Breaking News

धमतरी जिले में दो लोगों ने लगाई फाँसी:महिला ने ससुराल में, युवक ने नौकरी न मिलने पर दी जान

By adminApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f2fab10d da74 4742 b1d6 61a4801ec930 1777554295629
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f2fab10d da74 4742 b1d6 61a4801ec930 1777554295629
धमतरी जिले में दो अलग-अलग आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। अर्जुनी और कोतवाली थाना क्षेत्रों में एक महिला और एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला मुजगहन निवासी गणेश्वरी नेताम का है, जिनकी शादी पांच साल पहले हुई थी और उनका दो महीने का एक बच्चा भी है। उन्होंने अपने ससुराल में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुंची। महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थी:परिवार सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के परिवार से बातचीत में पता चला है कि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थी। उनके घर में कुछ दिनों पहले किसी की मृत्यु भी हुई थी, जिससे महिला मानसिक अवसाद में हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था युवक दूसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजराती कॉलोनी, पतंजलि नगर का है, जहां यशवंत साहू (26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि यशवंत साहू लंबे समय से पुलिस और सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। वह बार-बार कुछ अंकों से असफल हो रहे थे, जिससे वह हताशा और डिप्रेशन में हो सकते हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए परिवार और दोस्तों से पूछताछ के बाद विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में फेरबदल, 20 RTO के तबादले:धमतरी, कांकेर और बलौदाबाजार के आरटीओ अफसर को ट्रैफिक हेडक्वार्टर भेजा गया, आदेश जारी

April 30, 2026

सुषमा जेठानी बनीं सिंधी एकेडमी की पहली महिला अध्यक्ष:सिंधी काउंसिल ने किया सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का दिया भरोसा

April 30, 2026

माता की पारंपरिक जत्रा, हजारों श्रद्धालु उमड़े:कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप ने की पूजा,औऱ सुख-समृद्धि की कामना

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069333
Views Today : 150
Views Last 7 days : 1004
Views Last 30 days : 4109
Total views : 90338
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.