Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी के स्कूलों में चलेगा कैंसर जागरूकता अभियान:जगथी फाउंडेशन और रामकृष्ण हॉस्पिटल ने 5 स्कूल चिन्हाकित किए
Breaking News

धमतरी के स्कूलों में चलेगा कैंसर जागरूकता अभियान:जगथी फाउंडेशन और रामकृष्ण हॉस्पिटल ने 5 स्कूल चिन्हाकित किए

By adminDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4c832c09 6353 4946 8e97 f494d7998827 1765204326145
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4c832c09 6353 4946 8e97 f494d7998827 1765204326145
छत्तीसगढ़ में तेलंगाना के जगथी फाउंडेशन और रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने मिलकर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शिवसिंह वर्मा स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का समाधान किया गया। धमतरी जिले के पांच स्कूलों को स्वास्थ्य और अन्य सहायता प्रदान करने के लिए चिन्हाकित किया गया है। सोमवार को शिवसिंह वर्मा स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और मासिक धर्म में अनियमितता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जगथी फाउंडेशन को छत्तीसगढ़ में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और जगथी फाउंडेशन की पदाधिकारी दुर्गा उपस्थित थीं। डॉ. गिरीश अग्रवाल और डॉ. श्रेयांशी भांजा ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। कलेक्टर ने एनजीओ के इस पहल की सराहना की कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन जगथी फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने बताया कि यह एनजीओ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान चलाएगा, जिसमें कैंसर और मासिक धर्म से बचाव की जानकारी भी शामिल होगी। बड़े स्कूलों में चलने वाले ऐसे कार्यक्रमों को सरकारी स्कूलों तक लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत शिवसिंह वर्मा स्कूल से की गई है। जगथी फाउंडेशन ने बताया कि यह संस्था 2020 से महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पर्यावरण और शिक्षा सहित चार क्षेत्रों में सक्रिय है। छत्तीसगढ़ में इसकी लॉन्चिंग आठ अन्य राज्यों में सफलतापूर्वक कार्य करने के बाद हुई है। अभियान के लिए धमतरी जिले के पांच स्कूलों का चयन फाउंडेशन के अबो बाकर ने जानकारी दी कि धमतरी जिले के पांच स्कूल – शिवसिंह वर्मा कन्या विद्यालय, शासकीय उमावि संबलपुर, रूद्री, आत्मानंद बठेना और सेजेस कुरूद – को इस अभियान के लिए चुना गया है। इन स्कूलों में रामकृष्ण केयर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और अन्य जरूरतें भी पूरी की जाएंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

5 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश, बिलासपुर सबसे गर्म

June 17, 2026

Bhupesh Baghel Election Plea Dismissed

June 17, 2026

जिपं सीईओ ने पीएमजीएसवाई सड़क और प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का निरीक्षण किया

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074452
Views Today : 320
Views Last 7 days : 5835
Views Last 30 days : 9870
Total views : 102401
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.