Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में दो सड़क हादसों में 2 की मौत:फायर ब्रिगेड वाहन क्रूजर पर चढ़ा; बाइक सवार तार में फंसे, 2 घायल
Breaking News

धमतरी में दो सड़क हादसों में 2 की मौत:फायर ब्रिगेड वाहन क्रूजर पर चढ़ा; बाइक सवार तार में फंसे, 2 घायल

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1393e1bd 2a9f 423c 9834 d99d58949747 1779718918458
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1393e1bd 2a9f 423c 9834 d99d58949747 1779718918458
छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घटना में फायर ब्रिगेड का वाहन एक क्रूजर पर चढ़ गया, वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फेंसिंग तार में फंस गए। पहला हादसा केरेगांव थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत नगरी की फायर ब्रिगेड गाड़ी नगरी से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान केरेगांव-गट्टासिली मार्ग पर एक खतरनाक मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और फायर ब्रिगेड सड़क किनारे खड़ी क्रूजर गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फायर ब्रिगेड वाहन सीधे क्रूजर के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में फायर ब्रिगेड चालक मनोज उर्फ राजू साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं दूसरा हादसा नगरी थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि छिपली गांव के रहने वाले 16 वर्षीय वीरेश पटेल और दीपक विश्वकर्मा बाइक से डोंगरडूला से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे फेंसिंग तार में जा फंसी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नगरी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को धमतरी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही वीरेश पटेल की मौत हो गई। वहीं दीपक विश्वकर्मा का इलाज जारी है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है और हादसों के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत,दो घायल:कोरबा-चांपा मार्ग पर हादसा, बस ड्राइवर मौके से फरार

May 25, 2026

रायपुर के मदरसों में बाल आयोग अध्यक्ष का सरप्राइज इंस्पेक्शन:बच्चों से कराई जा रही थी सफाई, यतीमखानों में गंदगी और अस्वच्छ भोजन व्यवस्था मिली

May 25, 2026

सरगुजा के 55 मेधावी छात्र NEET-JEE कोचिंग के लिए रवाना:मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, एलेन में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071940
Views Today : 171
Views Last 7 days : 2062
Views Last 30 days : 5021
Total views : 94593
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.