Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दो नकाबपोश चोरों ने कटर से काटा ताला:दुकान के ताले काटकर 90 लाख के जेवर की चोरी, 24 घंटे तैनात गार्ड को भनक भी नहीं लगी
Breaking News

दो नकाबपोश चोरों ने कटर से काटा ताला:दुकान के ताले काटकर 90 लाख के जेवर की चोरी, 24 घंटे तैनात गार्ड को भनक भी नहीं लगी

By adminMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 2 1 1778541101
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 2 1 1778541101
राजधानी के बीच शहर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो नकाबपोश चोरों ने लक्ष्य ज्वेलर्स को निशाना बनाया। दोनों बाइक से आए और कटर से ताला काटकर भीतर घुस गए। करीब आधे घंटे में सोने के जेवर बैग में भरकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद थी, इसलिए चोरी का पता सोमवार सुबह चला। दुकान खुलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर नॉर्थ जोन के अधिकारी और पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला पहुंचे। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी आराम से चोरी करते नजर आए हैं। चोरी गए जेवर की कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है। देर रात पुलिस ने कालीनगर से पुराने चोर को हिरासत में लिया है। दावा है उसने ही अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की है। पुलिस के अनुसार, शंकर नगर-लोधीपारा रोड पर आरोग्य अस्पताल के पास कारोबारी वंश मरपानी का लक्ष्य ज्वेलरी दुकान है। शनिवार रात 8 बजे दुकान बंद की गई थी। रविवार को अवकाश के कारण बंद रही। सोमवार सुबह खोलने पर चोरी का पता चला। कॉम्प्लेक्स में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है और आसपास अस्पताल होने से लगातार आवाजाही रहती है, इसके बावजूद किसी को भनक नहीं लगी। चोरों ने चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को हाथ नहीं लगाया। डॉग जहां ठिठका, वहीं पकड़ा गया चोर
चोरी की सूचना मिलते ही फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। डॉग दुकान से दौड़ते हुए निकला और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांधी नगर-काली नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर जाकर ठिठक गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच शुरू की। देर रात पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया। उसके पास से सोने के जेवर भी बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों आदतन चोर हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल कालीमाता वार्ड में किराए से रह रहे थे और मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। फरार साथी की तलाश जारी है। पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने पर अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस ने 20 दिन पहले ही चेताया था
शंकर नगर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में सराफा दुकान में चोरी से हड़कंप मचा है। दुकान खम्हारडीह थाने से करीब 1 से 1.5 किलोमीटर दूर पर है और 600 मीटर के दायरे में रोज गश्त प्वाइंट लगता है। इसके बावजूद चोर आसानी से वारदात कर निकल गए। चर्चा है कि पुलिस ने पहले ही दुकान मालिक को सेंट्रल लॉक सिस्टम मजबूत करने और सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी दी थी। इसके करीब 20 दिन बाद उसी दुकान में चोरी हो गई। लक्ष्य ज्वेलर्स के फुटेज में दिखे चोरों का हुलिया अभनपुर की घटना से मिलता है। 5 मई की रात अभनपुर के नवकार ज्वेलर्स में भी दो युवकों ने रॉड से ताला तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सके थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग में IPL सट्टे पर पुलिस का एक्शन:ऑनलाइन ऐप से चल रहा था करोड़ों का खेल; अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-कैश जब्त

May 12, 2026

बनते ही उखड़ने लगी 1.40 करोड़ की सड़क,VIDEO:बिलासपुर में हाथ से निकल रही डामर की परत, मुरूम की जगह मिट्टी बिछाकर बनाई 1KM रोड

May 12, 2026

बनते ही उखड़ने लगी 1.40 करोड़ की सड़क,VIDEO:बिलासपुर में हाथ से निकल रही डामर की परत, मुरूम की जगह मिट्टी बिछाकर बनाई 1KM रोड

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070109
Views Today : 88
Views Last 7 days : 563
Views Last 30 days : 3374
Total views : 91207
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.