Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दोस्त की पत्नी को कट्टा-दिखाकर जान से मारने की धमकी:कोरबा पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
Breaking News

दोस्त की पत्नी को कट्टा-दिखाकर जान से मारने की धमकी:कोरबा पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
54190033 28b8 40a6 b5d0 d26ea8746dc9 1777176355600
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



54190033 28b8 40a6 b5d0 d26ea8746dc9 1777176355600
कोरबा में दोस्त की पत्नी को देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के बांधापारा गांव का है। जानकारी के अनुसार बांधापारा गांव में एक दंपती के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पति ने इस विवाद की जानकारी अपने दोस्त राजेश दुबे (43) को दी। इसके बाद राजेश शुक्रवार रात अपने दोस्त की मदद करने के लिए कट्टा-कारतूस लेकर उसके घर पहुंचा। घर में घुसते ही आरोपी राजेश ने दोस्त की पत्नी को देशी कट्टा दिखाया। उसने महिला के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। देशी कट्टा बरामद सूचना मिलते ही जटगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेश दुबे को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। 10 साल से रखे था हथियार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के हुसैन थाना क्षेत्र का निवासी है। उसने बताया कि करीब 10 साल पहले वह कट्टा-कारतूस लेकर कोरबा आया था और तब से इसे अपने पास रखे हुए था। वर्तमान में वह बांधापारा गाड़ाफादा, कटघोरा में रह रहा था। घरेलू विवाद में दोस्त ने दी जान से मारने की धमकी एएसपी लखन पटले ने बताया कि पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान आरोपी दोस्त देशी कट्टा लेकर पहुंचा और महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया। BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी राजेश दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074936
Views Today : 16
Views Last 7 days : 2662
Views Last 30 days : 9082
Total views : 103024
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.