कवर्धा|हेमचंद यादव विवि की वार्षिक परीक्षाएं इन दिनों जारी हैं। कई पाठ्यक्रम की परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जा रही हैं, जो दिन का सबसे गर्म समय होता है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के कारण परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में ही छात्रों की हालत खराब हो रही है। परीक्षा के दौरान भी उमस और गर्म हवा के कारण छात्रों का ध्यान भटक रहा है।हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा कक्षों में पंखों की व्यवस्था की है, लेकिन गर्मी की तीव्रता के सामने यह व्यवस्था नाकाफी हो रही है।
<
