![]()
गौ सम्मान आहार अभियान के तहत अब देशव्यापी स्तर पर बड़ी पहल की जा रही है। अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 को देशभर के करीब 5000 तहसील कार्यालयों में एक साथ ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर रायपुर में भी तैयारियां तेज हो गई हैं और स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़ने का अभियान चल रहा है। इसके लिए 25 अप्रैल 2026 को आयोजित बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संत-सेवकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग और गौसेवकों ने भाग लेकर अभियान को व्यापक रूप देने पर चर्चा की। इसमें तय किया गया कि रायपुर में भी 27 अप्रैल को महामाया मंदिर से कार्यक्रम की शुरुआत कर तहसील कार्यालय तक यात्रा निकाली जाएगी। देशव्यापी अभियान का उद्देश्य आयोजकों के अनुसार, देशभर में 5000 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपने का उद्देश्य गौ माता की सेवा, संरक्षण और इसके प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है। यह अभियान किसी विरोध के रूप में नहीं, बल्कि सकारात्मक सामाजिक जागरूकता के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर है। आम नागरिकों से अपील अभियान से जुड़े लोगों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। उनका कहना है कि सामूहिक प्रयास से ही गौ संरक्षण जैसे विषय पर व्यापक जनसमर्थन तैयार किया जा सकता है।
<
