![]()
भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने अपने पुराने नेताओं को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है। बघेल ने सीधे तौर पर रामविचार नेताम और बृजमोहन अग्रवाल का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी में न रामविचार नेताम हैं, न बृजमोहन हैं, सब लोगों को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है। बता दें कि हाल ही में बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल के तहत रामविचार नेताम और बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ बीजेपी के कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। बघेल ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को नंबर देने से पहले यह पता होना चाहिए कि आखिर सरकार चला कौन रहा है। उन्होंने कहा मंत्रिमंडल की चल रही है या अधिकारियों की चल रही है, यही साफ नहीं है। जब यह पता नहीं कि परीक्षार्थी कौन है, तो नंबर किसे दें? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार की देर रात भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा दौरान यह बात कही। उन्होंने वर्तमान बीजेपी सरकार को नंबर देने की बात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार हो तो उसको नंबर दिया जाए, किसकी चलती है बताओ मुझे? मंत्रिमंडल में या अधिकारियों में किसकी चलती है, वो बता दो तो फिर नंबर दें। नंबर किसको दोगे, परीक्षार्थी को। यहां तो कौन परीक्षार्थी है, यही पता नहीं है। हर अपराध में बीजेपी के लोग शामिल
भूपेश बघेल ने कानून व्यवस्था के बारे में कहा कि छुरिया में बीजेपी के नेता सरकारी धान को बेच दिया। एफ़आईआर नहीं हो रहा है। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब बन रहा है, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आपके अपने जिले दुर्ग में अफीम की खेती हो रही है और ये सीधा-सीधा ये पीएमएलए का केस बनता है। ईडी क्या कर रही है? अभी तक क्यों कार्रवाई नहीं की? और जो एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की जो अधिकारी थी, जो निलंबित थी, उसको बहाल आपने कर दिया, मतलब क्या है? और दूसरा सट्टा खुलेआम चल रहा है। ओपी चौधरी के साथ फोटो आपने देखा है, वो काला टोपी और डंडा और हाफ पैंट भी पहने हुए हैं, है ना? तो ये हाल है। मतलब सट्टा भी ये करेंगे, अफ़ीम भी ये खिलाएंगे, बनाएंगे, उत्पादन करेंगे, अवैध शराब में भी इनकी संलिप्तता है। तो कानून व्यवस्था नाम की चीज़ कहां रही?
चुनाव खत्म इसलिए बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
इस दौरान बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल संकट और महंगाई बढ़ती जा रही है, आज पूरे देश में डीजल का संकट है और पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। कई पेट्रोल पंप ड्राई पड़े हैं, जबकि यहां ‘सुशासन त्योहार’ मनाया जा रहा है। यह स्थिति वैसी ही है जैसे कोरोना काल में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने तक लॉकडाउन नहीं लगाया गया था। ठीक उसी प्रकार जब तक चुनाव चल रहे थे तब तक इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अचानक देश के सामने इतना बड़ा संकट खड़ा हो गया है। आने वाले समय में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम और बढ़ेंगे, जिससे महंगाई की भारी मार पड़ेगी और देश आर्थिक संकट में फंस जाएगा। लोगों को सलाह देकर मोदी गए विदेश
भूपेश ने मोदी की विदेश यात्रा पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोगों को सलाह देकर खुद विदेश चले गए। प्रधानमंत्री का विदेश यात्रा पर जाना अस्वाभाविक नहीं है। सवाल यह है कि वे विदेश गए लेकिन देश को कभी नहीं बताया कि इसकी उपलब्धि क्या है। पिछली बार वे इज़राइल गए थे और वहां से आने के अगले ही दिन इज़राइल ने ईरान पर हमला कर दिया। देश को यह जानने का हक है कि उनकी इन यात्राओं की उपलब्धियां क्या रही हैं।
<
