Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग स्टेशन पर चला अभियान, 59 बिना टिकट यात्री पकड़े:अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई, 49,100 रुपए का जुर्माना वसूला
Breaking News

दुर्ग स्टेशन पर चला अभियान, 59 बिना टिकट यात्री पकड़े:अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई, 49,100 रुपए का जुर्माना वसूला

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c269112c f5f8 4982 bfd2 5c3987141c10 1776610719079
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c269112c f5f8 4982 bfd2 5c3987141c10 1776610719079
रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने स्टेशन और ट्रेनों में व्यापक जांच कर अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर विशेष ध्यान दिया गया। जांच में कुल 59 बिना टिकट यात्री, 15 अनियमित टिकट वाले यात्री और 2 बिना बुक किए सामान ले जाने वाले यात्री पकड़े गए। इन सभी से नियमों के तहत कुल 49,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। बिना अनुमति के खाद्य सामग्री,अन्य सामान बेचने वालों पर कार्रवाई स्टेशन और ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री व अन्य सामान बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। रेलवे अधिनियम के तहत 16 लोगों पर मामले दर्ज किए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन में और मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस टीम में 4 वाणिज्य निरीक्षक और 2 टीटीई स्टाफ शामिल थे, जिन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। स्टेशन के स्टॉल्स पर खाने-पीने की वस्तुओं की जांच यात्रियों को मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष सतर्कता बरती गई। स्टेशन के स्टॉल्स पर खाने-पीने की वस्तुओं की जांच की गई, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन मिल सके। पेंट्रीकार में कॉकरोच पाए गए पेंट्रीकार रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चलाए गए पेस्ट कंट्रोल ड्राइव के तहत ट्रेनों के पेंट्रीकार की भी जांच की गई। इस दौरान गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के पेंट्रीकार में पेस्ट कंट्रोल के बावजूद कॉकरोच पाए गए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों से अपील रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यात्री 139 हेल्पलाइन या ‘रेल मदद’ प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075272
Views Today : 28
Views Last 7 days : 2214
Views Last 30 days : 9873
Total views : 104295
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.