Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में 1100 अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन,कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा:नियमितीकरण और 12 माह वेतन की मांग को लेकर नाराजगी, आश्वासन से संतुष्ट नहीं
Breaking News

दुर्ग में 1100 अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन,कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा:नियमितीकरण और 12 माह वेतन की मांग को लेकर नाराजगी, आश्वासन से संतुष्ट नहीं

By adminMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7d653c98 3bd7 4f9e 92b3 5e539974a83d 1777644783101
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7d653c98 3bd7 4f9e 92b3 5e539974a83d 1777644783101
दुर्ग जिले में शुक्रवार को राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) संघ के बैनर तले करीब 1100 शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री के गृह जिले में पहुंचे शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर शासन के खिलाफ नाराजगी जताई और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने “नियमितीकरण दो”, “समान काम समान वेतन” और “12 माह वेतन दो” जैसे नारे लगाए। ये हैं प्रमुख मांगें अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों में शिक्षा विभाग में संविलियन या समायोजन, 12 महीने का वेतन, ग्रीष्मकालीन अवकाश का मानदेय और समान कार्य समान वेतन लागू करने की मांग रखी। संघ का कहना है कि वे वर्षों से नियमित व्याख्याताओं की तरह जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें अस्थायी मानकर कम वेतन और सीमित सुविधाएं दी जा रही हैं। वर्षों से दे रहे सेवाएं संघ प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 2015-16 से अतिथि शिक्षक स्कूलों में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। वे पढ़ाई के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा, मूल्यांकन, आईसीटी प्रशिक्षण और अन्य शासकीय कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें केवल 10 महीने का मानदेय दिया जाता है, जिससे बाकी दो महीने बिना आय के गुजरते हैं। शिक्षकों ने सुनाई अपनी पीड़ा कांकेर से आए शिक्षक वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि वे वर्षों से बच्चों का भविष्य बना रहे हैं, लेकिन उनका खुद का भविष्य असुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 10 महीने पढ़ाने के बाद 2 महीने घर बैठना पड़ता है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है। कई साथी सेवा करते-करते दुनिया छोड़ गए, लेकिन उनके परिवारों को कोई सहारा नहीं मिला। महिला शिक्षकों ने भी उठाई आवाज कोरिया से आई शिक्षिका रानी आसमा ने कहा कि वर्ष 2016 से लगातार आंदोलन के बावजूद मांगें अधूरी हैं। अलग-अलग सरकारों ने सिर्फ आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अन्य योजनाओं के शिक्षकों को 12 महीने वेतन और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि अतिथि शिक्षकों को आधा वेतन और सीमित अवधि का भुगतान मिलता है। हाईकोर्ट आदेश का भी जिक्र संघ ने ज्ञापन में बिलासपुर हाईकोर्ट के फैसले का हवाला दिया, जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश का मानदेय और अन्य सुविधाएं देने की बात कही गई है। शिक्षकों का कहना है कि जमीनी स्तर पर अब तक इसका लाभ नहीं मिला। अब समाधान चाहिए प्रदर्शन के अंत में शिक्षकों ने कहा कि अब वे सिर्फ आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने मांग की कि आगामी कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाए, ताकि उन्हें स्थायी रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित भविष्य मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सक्ती में गौ तस्करी:बोलेरो से 7 गायों को कराया गया मुक्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

May 3, 2026

शहीद संजय गढ़पाले का पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचा:राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, जनवरी में शादी थी

May 3, 2026

ऑपरेशन तलाश…426 गुमशुदा लोगों को पुलिस ने खोजा:5 राज्यों में चला अभियान, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्गों को परिवार से मिलाया, खिले चेहरे

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069591
Views Today : 26
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 4103
Total views : 90634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.