Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में 1.20 लाख की नशीली टेबलेट जब्त:300 प्रतिबंधित गोलियों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बेचते हुए पुलिस ने पकड़ा
Breaking News

दुर्ग में 1.20 लाख की नशीली टेबलेट जब्त:300 प्रतिबंधित गोलियों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बेचते हुए पुलिस ने पकड़ा

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3b30cdb5 bbfe 4525 a15f 370ec0d53643 1776412961974
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3b30cdb5 bbfe 4525 a15f 370ec0d53643 1776412961974
दुर्ग जिले की मोहन नगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आर्य नगर से हिस्ट्रीशीटर आरोपी को 1.20 लाख रुपए की 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शंकर नगर दुर्ग निवासी प्रांजल यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस को 16 अप्रैल की सुबह करीब 9:25 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आर्य नगर स्थित पुरानी टंकी के पास एक युवक अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेच रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड मारी। पुलिस टीम ने वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सिद्धार्थ बांधे और लक्की बंसोड़ नामक दो स्वतंत्र गवाहों को कार्रवाई में शामिल किया। पंचनामा तैयार कर टीम शासकीय वाहन से मौके पर पहुंची। संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी आर्य नगर पुरानी टंकी के पास पहुंचते ही संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन भागते समय वह नाली में गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रांजल यादव बताया। नशीली टेबलेट की बरामदगी तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ‘आरलाम 0.5’ की कुल 300 गोलियां बरामद हुईं। ये गोलियां चार पन्नों में पैक थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से 300 रुपये नगद भी मिले। पुलिस की कानूनी कार्रवाई पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 और 67 के तहत नोटिस देकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की। हालांकि आरोपी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। बरामद नशीली दवाओं का वजन करीब 55 ग्राम पाया गया, जिसे मौके पर ही सीलबंद कर जब्त कर लिया गया। हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रांजल यादव मोहन नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और क्षेत्र में युवाओं को इसकी आपूर्ति कर रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22 और 27(क) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

YouTuber Arrested, Rs 27,070 Recovered

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज:न्यायमूर्ति रंजना देसाई होंगी अध्यक्ष, 5 सदस्यीय समिति बनाएगी ड्राफ्ट; सभी धर्मों के पर्सनल लॉ होंगे समाप्त

June 25, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरी, दो युवकों की मौत:कंदरी गांव की घटना, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों, चपेट में आए

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075611
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2815
Views Last 30 days : 10647
Total views : 105452
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.