Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में मां-नाबालिग बेटा बेच रहे थे गांजा:ग्राहक का इंतजार करते हुए पुलिस ने पकड़ा, 1KG गांजा और कैश जब्त
Breaking News

दुर्ग में मां-नाबालिग बेटा बेच रहे थे गांजा:ग्राहक का इंतजार करते हुए पुलिस ने पकड़ा, 1KG गांजा और कैश जब्त

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 28 at 81922 pm 1777405395
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 28 at 81922 pm 1777405395
दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बजरंगपारा स्टेशन मरोदा इलाके में एक महिला को अपने नाबालिग बेटे के साथ गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 1.442 किलोग्राम गांजा और 800 रुपए नकद जब्त किए हैं। इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। दरअसल 28 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरंगपारा स्टेशन मरोदा इलाके में एक महिला अपने बेटे के साथ गांजा बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने गवाहों और स्टाफ के साथ इलाके की घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ लिया। मौके से ही दोनों को पुलिस ने पकड़ा कार्रवाई के दौरान महिला की पहचान फूलेश्वरी सोनवानी उर्फ जकड़ी (44) के रूप में हुई। वह अपने नाबालिग बेटे के साथ अवैध रूप से गांजा बेच रही थी। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया और उनके पास से गांजा और नकदी जब्त की। इस मामले में नेवई थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बाल संप्रेक्षण गृह पुलगांव में रखा गया है। लंबे समय से इस कारोबार में लिप्त होने की सूचना बताया जा रहा है कि महिला अवैध रूप से पैसा कमाने के लिए गांजा बेच रही थी और इस काम में उसने अपने बेटे को भी शामिल कर लिया था। वहीं दोनों के काफी लंबे समय से गांजा के व्यापार की बात भी सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CGBSE 12th Result Declared | Girls Outperform Boys Last 5 Years

April 29, 2026

गर्मी के बीच 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट:40-50km की स्पीड से हवा चलेगी, 24 घंटे में 2° गिरा पारा, 2-3° और गिरेगा

April 29, 2026

CGBSE 12th Result Declared | Girls Outperform Boys Last 5 Years

April 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069174
Views Today : 34
Views Last 7 days : 960
Views Last 30 days : 4042
Total views : 90171
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.