Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई:हुक्का, ई-सिगरेट, अवैध शराब जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

दुर्ग में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई:हुक्का, ई-सिगरेट, अवैध शराब जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f5bf9dcd 6f38 4516 947e c90d8b5348eb 1776954350601
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f5bf9dcd 6f38 4516 947e c90d8b5348eb 1776954350601
दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान हुक्का, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और अवैध शराब के धंधे पर शिकंजा कसा गया। मोहन नगर और सिटी कोतवाली पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक लाख रुपये से अधिक की प्रतिबंधित सामग्री तथा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। मोहन नगर थाना पुलिस को मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में अवैध रूप से हुक्का फ्लेवर और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी और तलाशी ली। पुलिस में नशे के खिलाफ कार्रवाई कर के आरोपियों को पकड़ा प्लास्टिक के बोरियों में था नशे का सामान तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखे गए 55 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 40 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, 4 पैकेट हुक्का नोजल, 4 पैकेट हुक्का कोल और कुछ नकदी जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 2 हजार 100 रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने राजेश जैन (38) और शैलेश जैन (36) को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। अवैध शराब पर कार्रवाई वहीं, सिटी कोतवाली पुलिस ने नयापारा रोड स्थित आरबीएस बस सर्विस डिपो के पास अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो अलग-अलग मामलों में राहुल निषाद और प्रकाश निषाद को पकड़ा गया। आरोपी राहुल निषाद के पास से 34 पौवा देशी शराब और नकदी बरामद हुई। दूसरे आरोपी प्रकाश निषाद से 35 पौवा देशी शराब जब्त की गई। कुल 69 पौवा (लगभग 12.420 बल्क लीटर) देशी मदिरा बरामद कर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध,विपक्षी नेताओं का पुतला फूंका:भाजपा महिला-युवा मोर्चा ने सूरजपुर में शव यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन

April 23, 2026

आधार अपडेट में लापरवाही पर 3 निजी स्कूलों को नोटिस:एमबीयू कार्य में सहयोग नहीं करने पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी

April 23, 2026

कोरबा हैलीपेड पर युवकों का स्टंट, लोग बाल-बाल बचे:पुलिस ने शराब के नशे में धुत आरोपियों को पकड़ा, ड्राइवर पर कार्रवाई, कार जब्त

April 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068464
Views Today : 102
Views Last 7 days : 1156
Views Last 30 days : 4193
Total views : 89436
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.