Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में गांजा बेचने वाले मां-बेटे पकड़ाए:डेरा बस्ती में 2.93 किलो गांजा और मोबाइल-कैश जब्त, नाबालिग बेटे को भी काम पर लगाया
Breaking News

दुर्ग में गांजा बेचने वाले मां-बेटे पकड़ाए:डेरा बस्ती में 2.93 किलो गांजा और मोबाइल-कैश जब्त, नाबालिग बेटे को भी काम पर लगाया

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776920865 whatsapp image 2026 04 22 at 64232 pm 1776886719
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 22 at 64232 pm 1776886719
दुर्ग जिले के सुपेला थाना इलाके में पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। डेरा बस्ती फरीद नगर में रहने वाली एक महिला और उसके बेटे को गांजा बेचते पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 2.93 किलो गांजा, एक मोबाइल और कैश बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 21 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरीद नगर की डेरा बस्ती में गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला नंदनी धुर्वे के पास से एक थैले में रखा 1.780 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई जा रही है। नाबालिग के पास भी मिला गांजा इसी दौरान उसके साथ मौजूद एक नाबालिग लड़के के पास से भी 1.150 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 55 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 300 रुपए कैश भी जब्त किए हैं। इस तरह कुल मिलाकर करीब 1 लाख 55 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई। मां देती थी बेचने के लिए गांजा पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि, यह गांजा उसकी मां ही उसे बेचने के लिए देती थी। बिक्री से जो पैसे मिलते थे, वह मां को ही सौंप देता था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लिया और दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में सुपेला थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को भी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई में लिया गया। नेटवर्क की होगी जांच पुलिस ने इस मामले में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि कहीं इस नेटवर्क से और लोग भी जुड़े हुए तो नहीं हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि, आरोपी महिला जल्दी पैसे कमाने के लालच में यह काम कर रही थी और अपने बेटे को भी इसमें शामिल कर लिया था। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे किन-किन लोगों को बेचा जा रहा था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075216
Views Today : 336
Views Last 7 days : 3180
Views Last 30 days : 10008
Total views : 104237
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.