Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में अवैध सूदखोरी का बड़ा खुलासा:20% से 80% तक ब्याज वसूलने वाली महिला गिरफ्तार, पैसे लौटाने के बाद भी नहीं देती थी दस्तावेज
Breaking News

दुर्ग में अवैध सूदखोरी का बड़ा खुलासा:20% से 80% तक ब्याज वसूलने वाली महिला गिरफ्तार, पैसे लौटाने के बाद भी नहीं देती थी दस्तावेज

By adminMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 09 at 124223 pm 1778334593
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 09 at 124223 pm 1778334593
भिलाई के सुपेला इलाके में अवैध सूदखोरी का मामला सामने आया है। सुपेला पुलिस ने लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा उधार देकर परेशान करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला लोगों से 20 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक ब्याज वसूल रही थी। इतना ही नहीं, रकम वापस करने के बाद भी लोगों के दस्तावेज अपने पास रख लेती थी और मांगने पर धमकाती थी। पुलिस के मुताबिक फरीद नगर निवासी रशीदा बानों ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुपेला निवासी मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख लोगों को ब्याज में पैसा उधार देती थी। उधार के बदले लोगों से जरूरी दस्तावेज और कागजात अपने पास रखवा लेती थी। बाद में रकम लौटाने के बाद भी दस्तावेज वापस नहीं किए जाते थे। पैसे देने के बाद भी नहीं दे रही थी कागजात
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जब वे अपने कागजात मांगते थे तो आरोपी गाली-गलौच करती थी। साथ ही झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी देती थी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने ललिता हियाल, स्वाधिका रावत समेत कई अन्य लोगों को भी इसी तरह परेशान किया है। शिकायत मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ितों के सभी दस्तावेज किए जब्त
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख, उम्र 43 वर्ष, निवासी सुपेला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से लोगों को अधिक ब्याज पर पैसा उधार देकर उनके दस्तावेज अपने कब्जे में रखती थी। दस्तावेज वापस करने के नाम पर लोगों पर दबाव बनाया जाता था। कई लोग डर की वजह से शिकायत भी नहीं कर पा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उधारी लेन-देन से जुड़े कई दस्तावेज और कागजात भी जब्त किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितने लोगों को इस तरह ब्याज पर पैसा दिया था और कितने लोग उसकी धमकी का शिकार हुए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में रात 10 बजे बाद DJ बजाने पर कार्रवाई:रहवासियों की शिकायत पर मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस पर केस दर्ज

May 9, 2026

धमतरी बस स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में आग:बिजली आपूर्ति बंद कर दमकल ने आग बुझाई

May 9, 2026

रायपुर में नगर निगम की बस धू-धू कर जली:बलौदा बाजार से रायपुर आ रहे थे बस, जब्बार नाला के पास लगी आग; जनहानि नहीं

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069842
Views Today : 45
Views Last 7 days : 329
Views Last 30 days : 3590
Total views : 90888
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.