Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग महापौर पर अधिकारियों को केबिन में रोकने का आरोप:पूर्व मेयर बोले- यह गलत, अलका बाघमार ने बोलीं-किसी को बंधक नहीं बनाया
Breaking News

दुर्ग महापौर पर अधिकारियों को केबिन में रोकने का आरोप:पूर्व मेयर बोले- यह गलत, अलका बाघमार ने बोलीं-किसी को बंधक नहीं बनाया

By adminMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a6ee4ca8 7804 4dff bb37 144813c8ad6e 1778909722881
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a6ee4ca8 7804 4dff bb37 144813c8ad6e 1778909722881
दुर्ग महापौर अलका बाघमार पर आरोप लगा है कि उन्होंने कुछ अधिकारियों को अपने केबिन में रोक लिया। यह मामला 14 मई 2026 को उरला हाईस्कूल में हुए कार्यक्रम से शुरू हुआ। यहां अतिरिक्त कक्ष और हॉल के निर्माण का भूमिपूजन हो रहा था। इस कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने मंच से अधिकारियों पर नाराजगी जताई। वीडियो में वह कहती दिखीं कि अधिकारी समय पर जानकारी नहीं देते और सिर्फ औपचारिकता निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अधिकारी काम नहीं कर सकते तो कार्यक्रम में आने की जरूरत नहीं है। इसके बाद मामला और बढ़ गया। वहीं इस मामले पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल ने कहा कि किसी को उसकी इच्छा के बिना रोकना गलत है। जबकि महापौर अलका बाघमार ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि किसी को बंधक नहीं बनाया गया था। कार्यक्रम में हुई गड़बड़ी को लेकर जवाब मांगा 15 मई को आरोप है कि महापौर ने आरईएस विभाग के कार्यपालन अभियंता जेके मेश्राम, एसडीओ सीके सोने और मंडी बोर्ड के एसडीओ प्रवीण पांडे को अपने केबिन में बुलाया। उनसे कार्यक्रम में हुई गड़बड़ी को लेकर जवाब मांगा गया। बताया जा रहा है कि जब जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद एक अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी, सीएसपी और दो थानों की पुलिस टीम नगर निगम पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली और अधिकारियों को केबिन से बाहर निकाला। धीरज बाकलीवाल ने विरोध किया पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस घटना की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी को उसकी इच्छा के बिना रोकना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति के कारण अधिकारियों पर दबाव बनाना ठीक नहीं है। महापौर ने दी सफाई महापौर अलका बाघमार ने कहा कि अधिकारियों से सिर्फ जवाब लिया जा रहा था। उनका कहना है कि कई विभागों के बीच तालमेल की कमी से शहर के विकास कार्य रुक रहे हैं। पहले भी वायरल वीडियो बता दें कि कुछ दिन पहले भी महापौर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सड़क किनारे ठेला लगाने वालों पर नाराज होती दिखी थीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली-PM की अपीलें जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी:राजेंद्र तिवारी बोले- बढ़ती महंगाई ने लोगों की आर्थिक स्थिति खराब कर दी

May 16, 2026

ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी:चंपारण में 10 दिन का कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर, ओडिशा के जिलाध्यक्ष भी होंगे शामिल

May 16, 2026

नगर-पालिका ने काटा थाना आवासीय कॉलोनी का नल कनेक्शन:जल आपूर्ति शुल्क बकाया, अध्यक्ष ने कार्रवाई को बताया निंदनीय

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070651
Views Today : 166
Views Last 7 days : 1228
Views Last 30 days : 3791
Total views : 92071
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.