Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग पुलिस को मिली 39 नई गाड़ियां:डायल-112 अब और हाईटेक, नए इमरजेंसी वाहन और 4 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Breaking News

दुर्ग पुलिस को मिली 39 नई गाड़ियां:डायल-112 अब और हाईटेक, नए इमरजेंसी वाहन और 4 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 20 at 114437 am 1779262995
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 20 at 114437 am 1779262995
दुर्ग पुलिस को 35 नई इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) और 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। इन 39 वाहनों के शुरू होने से जिले में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और तेज होगी। सड़क हादसे, अपराध या किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक जल्दी मदद पहुंचाई जा सकेगी। भिलाई के सेक्टर-06 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार को डायल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव ने नई डायल-112 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई तकनीक से लैस हैं ये सभी वाहन अधिकारियों ने बताया कि, इन वाहनों में GPS सिस्टम, PTZ कैमरा, डैश कैमरा और मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इससे कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी और घटनास्थल तक जल्दी पहुंचना आसान होगा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने कहा कि डायल-112 फेज-2 परियोजना पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में अहम पहल है। इससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर होगी। मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच के तहत डायल-112 सेवा को नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से जोड़ा गया है। 35 ईआरवी के साथ 4 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियां भी पुलिस अफसरों के मुताबिक, नए वाहनों से लोगों को कम समय में मदद मिलेगी और हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी तुरंत कार्रवाई हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान नई डायल-112 गाड़ियों का प्रदर्शन भी किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में मिले सभी 35 ERV और 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर तैनात किया जाएगा। इससे शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को जल्दी सहायता मिल सकेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

250 से ज्यादा किस्मों के आम एक ही जगह दिखेंगे:रायपुर में 29 से 31 मई तक राष्ट्रीय आम महोत्सव, आम से बने व्यंजनों की भी प्रतियोगिता

May 20, 2026

मनगटा इको-पर्यटन क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई:बुलडोजर चलाकर मुरुम सड़कें और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त, भारी पुलिस बल रहा तैनात

May 20, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद:सूरजपुर में भी दिखा असर, बिना पर्ची दवा बिक्री पर भड़के केमिस्ट, आंदोलन की चेतावनी दी

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071246
Views Today : 201
Views Last 7 days : 1892
Views Last 30 days : 4278
Total views : 93194
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.