महासमुंद| सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि संजय कानन गार्डन के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर भारत साहू उर्फ शूटर (19), निवासी इमलीभांठा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक नग चाकू बरामद किया गया है। इसी तरह की एक अन्य घटना में तुमगांव पुलिस ने भोरिंग चौक के पास अमन ढाबा के पास कार्रवाई की। वहां रायपुर निवासी योगेश साहू (22) हाथ में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहा था।
<
