जांजगीर | श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर (रेस्ट हाउस के सामने) में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी किरण मिश्रा ने बताया कि उत्सव की शुरू 1 अप्रैल को जांजगीर कलेक्टर ने संकट निवारण मनोकामना दीप प्रज्वलित कर की। श्रद्धालुओं की आस्था के चलते इस वर्ष कुल 540 अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 40 अधिक हैं। इनमें 47 सुंदरकांड ज्योति, 76 हनुमान चालीसा दीपदान और 380 संकट निवारण दीप श्रद्धालुओं ने अर्पित किए। श्रद्धालु यह प्रसाद 30 अप्रैल तक मंदिर से प्राप्त कर सकते हैं। मंगलवार को महालक्ष्मी ज्वेलर्स की ओर से हनुमान जी को सवामणि (पूरी-सब्जी) का भोग लगाया जाएगा। भोग का वितरण दोपहर 12 बजे से निरंतर किया जाएगा।
<
