Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » थप्पड़ का बदला! इंजीनियरिंग छात्र ने 17 वर्षीय युवक की कर दी हत्या, फिर पेट्रोल डालकर शव जलाया
Breaking News

थप्पड़ का बदला! इंजीनियरिंग छात्र ने 17 वर्षीय युवक की कर दी हत्या, फिर पेट्रोल डालकर शव जलाया

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 10 2025 engineering student murder
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 17 साल के युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ भतपहरी और आरोपी तरुण शुक्ला के बीच 2 अक्टूबर को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान सिद्धार्थ ने तरुण को एक थप्पड़ मार दिया था। इससे आहत होकर तरुण ने सिद्धार्थ से बदला लेने की ठान ली थी।

Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 08:20:46 PM (IST)

Updated Date: Sun, 12 Oct 2025 08:20:46 PM (IST)

थप्पड़ का बदला! इंजीनियरिंग छात्र ने 17 वर्षीय युवक की कर दी हत्या, फिर पेट्रोल डालकर शव जलाया
इंजीनियरिंग छात्र ने 17 वर्षीय युवक की कर दी हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 17 साल के युवक की हत्या कर दी गई। 17 वर्षीय युवक सिद्धार्थ भतपहरी की इंजीनियरिंग के छात्र तरुण शुक्ला ने मामूली झगड़े में मिले एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए आरोपित ने अपने साथियों के साथ साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित तरुण शुक्ला सहित दो को हिरासत में लिया है।

दोस्ती करने और शराब पिलाने के बहाने ले गया साथ में

पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ भतपहरी और आरोपी तरुण शुक्ला के बीच 2 अक्टूबर को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान सिद्धार्थ ने तरुण को एक थप्पड़ मार दिया था। इससे आहत होकर तरुण ने सिद्धार्थ से बदला लेने की ठान ली। पांच अक्टूबर को उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सिद्धार्थ को शराब पीने के बहाने बुलाया। सभी जिंदल स्टील प्लांट के पीछे जंगल की ओर गए। शराब पीने के बाद तरुण ने पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।

बियर की बोतल से हमला, पत्थर से सिर कुचला

झगड़े के दौरान तरुण ने बियर की बोतल उठाकर सिद्धार्थ के सिर पर कई बार वार किया। इसके बाद उसी बोतल से गले पर हमला किया और जब वह गिर पड़ा, तो पास पड़े पत्थर से सिर कुचल दिया। सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित घटनास्थल से फरार हो गए।

पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

हत्या के बाद तरुण को डर था कि शव से उसकी पहचान हो जाएगी। इसलिए उसने रात करीब 6 बजे पेट्रोल पंप से तेल खरीदा और दोबारा रात लगभग 9 बजे घटनास्थल पहुंचा। वहां शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से भाग निकला।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

अगले दिन सुबह जंगल के रास्ते से गुजर रहे लोगों ने किसी युवक की अधजली लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। 112 की टीम मौके पर पहुंची। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने शव की पहचान और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

तकनीकी जांच से खुली गुत्थी

पुलिस को जांच में पता चला कि सिद्धार्थ को आखिरी बार शराब दुकान के पास तरुण के साथ देखा गया था। जब पुलिस तरुण के घर पहुंची तो वह फरार था और मोबाइल बंद कर दिया था। तकनीकी जांच और दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तरुण और उसके एक साथी को पकड़ लिया।

दो गिरफ्तार, एक फरार

मुख्य आरोपित तरुण शुक्ला और उसका एक साथी पुलिस हिरासत में हैं। एक अन्य आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त वस्तुएं जैसे बियर की बोतल, पत्थर और पेट्रोल की बरामदगी कर ली गई है।

थप्पड़ का बदला था हत्या की वजह

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित को अपमान का बदला लेना था। इसी कारण उसने योजनाबद्ध तरीके से सिद्धार्थ को मौत के घाट उतारा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 333
Views Last 7 days : 1221
Views Last 30 days : 6083
Total views : 97645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.