Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेरी बहन को भगा ले जाउंगा, भाई ने धमकाया, बिलासपुर में डरकर युवक ने टेन से कटकर की आत्महत्या
Breaking News

तेरी बहन को भगा ले जाउंगा, भाई ने धमकाया, बिलासपुर में डरकर युवक ने टेन से कटकर की आत्महत्या

By adminMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08 05 2026 kota suicide case cg 202658 164034
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोटा थाना क्षेत्र के सलका और करगी रोड स्टेशन के बीच एक युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 08 May 2026 04:39:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 04:39:04 PM (IST)

तेरी बहन को भगा ले जाउंगा, भाई ने धमकाया, बिलासपुर में डरकर युवक ने टेन से कटकर की आत्महत्या
बहन को भगा ले जाने की धमकी से युवक ने की आत्महत्या।

HighLights

  1. युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
  2. बहन को भगा ले जाने की धमकी दी
  3. शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के सलका और करगी रोड स्टेशन के बीच एक युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने अपने दोस्त के साथ हुए विवाद और उसकी धमकियों से व्यथित होकर यह आत्मघाती कदम उठाया। कोटा पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

शराब पार्टी के दौरान विवाद और धमकी

कोटा पुलिस के अनुसार, मृतक केशव सक्सेना (24 वर्ष), निवासी चनाडोंगरी (तखतपुर) अपने दोस्तों अरविंद कुर्रे और रमेश नवरंग के साथ 7 मार्च की शाम शराब पी रहा था। इसी दौरान केशव ने रमेश से कहा कि वह उसकी बहन आस्था को भगाकर पुणे ले जाएगा। इस बात पर रमेश भड़क गया और उसने केशव को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा कि “अगर उसे ले गया तो ठीक नहीं होगा, मैं तुझे नहीं छोड़ूंगा।” इस धमकी से केशव बुरी तरह डर गया था।

दोस्त को सौंपे गहने व मोबाइल, कहा- मां को दे देना

पुलिस ने गवाह अरविंद कुर्रे का बयान दर्ज किया, उसने बताया कि विवाद के बाद केशव उसे साथ लेकर पोड़ी गया। वहां से लौटते समय सल्का अंडरब्रिज के पास केशव ने अपनी चांदी की चैन, अंगूठी, ब्लूटूथ और मोबाइल की सिम निकालकर अरविंद को दे दी। उसने अरविंद से कहा कि “ये सामान मेरी मां को दे देना, मोबाइल मैं बाद में ले लूंगा।” इसके बाद वह बाइक से उतर गया और अरविंद को वापस भेज दिया।

पटरी पर लेटकर दी जान, सिर फटने से हुई मौत

अरविंद को भेजने के कुछ देर बाद ही केशव ने सल्का रोड और करगी रोड के मध्य रेलवे पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। स्टेशन प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने सिर में आई गंभीर चोट (हेड इंजरी) को मृत्यु का मुख्य कारण बताया है।

जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने की पुष्टि

कोटा टीआई नरेश चौहान ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयानों से पता चला कि मृतक केशव सक्सेना, रमेश नवरंग द्वारा दी गई धमकियों और विवाद से अत्यधिक व्यथित था। इसी उकसावे के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। मामले में आरोपित रमेश नवरंग के विरुद्ध बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

प्रदेश के 142 रजिस्टर्ड गौशालाओं में 3900 मवेशी:हाईकोर्ट बोला-गोधाम के बावजूद सड़कों पर क्यों हैं आवारा पशु, शासन ने कहा-नोडल अफसर बनाएंगे व्यवस्था

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.