Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइक सवारों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा; ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Breaking News

तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइक सवारों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा; ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 23 at 94621 pm 1 1776963199
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 23 at 94621 pm 1 1776963199
बिलासपुर जिले में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा निवासी अशोक सूर्यवंशी (40 वर्ष) और नरेंद्र बर्मन (25 वर्ष) बाइक से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वे बाइक (क्रमांक CG 10 AL 0594) पर सवार थे। इसी दौरान बिलासपुर से सीपत की ओर जा रहे ट्रेलर (क्रमांक CG10BH6397) के ड्राइवर ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग ट्रेलर की चपेट में आ गए। दोनों युवक बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गए। इस हादसे में अशोक सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। वहीं ट्रेलर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन करीब 4 घंटे बाद भी चक्का जाम जारी रहा। इससे सीपत–बिलासपुर मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर चलने वाले ट्रेलर और अन्य वाहन राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075185
Views Today : 305
Views Last 7 days : 3149
Views Last 30 days : 9977
Total views : 104206
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.