![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराने से 1 ग्रामीण की मौत हो गई। साथ ही कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलो को निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अड़भार थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रापाली का रहने वाला कन्हैया लाल बंजारे 50 साल, उसकी पत्नी ललिता बंजारे 45 साल, अंजली बंजारे 22 साल, भास्कर बंजारे 12 साल व बसंत गबेल 45 साल कार में सवार होकर किसी काम से अंबिकापुर गए थे। रात में तकरीबन 3 बजे सभी कार से वापस अपने घर कार्रपाली लौट रहे थे। तभी जब वे खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहजरी के पास पहुंचे, तो अचानक से तेज रफ्तार कार अंनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार कन्हैया लाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात इसकी जानकारी जब आसपास के लोगों को लगी, तो मामले की सूचना खरसिया पुलिस को दी गई।
घायलो को इलाज के लिए भर्ती कराया गया
जहां पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करते हुए घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलो के हाथ और पैर में गंभीर चोट पहुंची है। वहीं भास्कर बंजारे आईसीयू में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
<
