Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर में अवैध कोयला परिवहन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेजों के सहारे 32 टन कोयला ले जा रहे थे, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
Breaking News

बलरामपुर में अवैध कोयला परिवहन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेजों के सहारे 32 टन कोयला ले जा रहे थे, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
02827e19 b97d 43fd a534 818261ce34d9 1778659613968
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



02827e19 b97d 43fd a534 818261ce34d9 1778659613968
बलरामपुर रामानुजगंज जिले की चलगली पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत की गई। पुलिस ने मामले में धारा 318, 338, 336 एवं 3(5) भान्यासं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय कुमार, अफताब आलम और विनोद नायक शामिल हैं। सड़क किनारे लावारिस मिला था कोयले से भरा ट्रेलर पुलिस के मुताबिक, 22 मार्च की रात थाना चलगली की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम डोंगरो में रात करीब 10:30 बजे सड़क किनारे ट्रेलर वाहन (CG 13 AL 4354) लावारिस हालत में खड़ा मिला। वाहन में भारी मात्रा में कोयला लदा हुआ था। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान कोयला परिवहन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया, जिसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए। पूछताछ में सामने आया पूरा मामला मामले की जांच के दौरान संदेही सीताराम (38) से पूछताछ की गई। उसने बताया कि करीब 32 टन कोयला ट्रांसपोर्टर अफताब खान से मंगाया गया था और इसे ग्राम डोंगरो पहुंचाया जाना था। जांच में यह भी सामने आया कि ट्रेलर का ड्राइवर अक्षय कुमार था, जबकि वाहन का मालिक विनोद नायक है। तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 12 मई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच थाना चलगली पुलिस अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस अवैध कोयला परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सट्टा सिंडिकेट के 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ कैश बरामद:मास्टरमाइंड सट्टे की कमाई कारो​बारियों के यहां करता डंप, बाप-बेटा व्हाइट मनी में करते कन्वर्ट

May 13, 2026

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

बिलासपुर में 150 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी:अंडरग्राउंड बिजली, 3 एम्बुलेंस सहित कई परियोजनाओं पर मुहर

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070275
Views Today : 182
Views Last 7 days : 793
Views Last 30 days : 3512
Total views : 91484
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.