Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेंदूभाटा में पोषण पखवाड़ा… बाल गीत, रैली और सम्मान समारोह हुआ
Breaking News

तेंदूभाटा में पोषण पखवाड़ा… बाल गीत, रैली और सम्मान समारोह हुआ

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776993786 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | जांजगीर समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 अप्रैल से संचालित पोषण पखवाड़ा का समापन हुआ। इस अभियान के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुपोषण के खिलाफ जंग और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया गया। अभियान के अंतिम दिन नवागढ़ परियोजना के ग्राम तेंदू भाटा (केंद्र क्रमांक 3) में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच पार्वती चौहान और उप सरपंच भगवती बिंझवार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों ने बाल गीत और कहानियों के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही, उन जागरूक नागरिकों को भी सम्मानित किया गया जो केंद्र में तिथि भोज के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराते हैं। पोषण रैली निकालकर पूरे गांव को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। परियोजना अधिकारी अणिमा मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए गर्भावस्था और शिशु देखभाल के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां साझा कीं: { एनीमिया से बचाव: शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आयरन और कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन की अनिवार्यता बताई गई। { विटामिन का महत्व: विटामिन की कमी से होने वाले रोगों के प्रति सचेत करते हुए स्थानीय पौष्टिक फलों और सब्जियों को आहार में शामिल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। { स्वच्छता और पर्यावरण: बीमारियों से बचने के लिए आसपास की सफाई पर जोर दिया गया। महिलाओं ने इस दौरान वृक्षारोपण किया और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। खेल-कूद स्पर्धाएं भी हुई इसी कड़ी में जांजगीर परियोजना के अंतर्गत अकलतरी में भी समापन समारोह का आयोजन हुआ। सरपंच ज्योति चौहान और पंच कौशल्या कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को दूध और दही के उपयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के तरीके सिखाए गए। मनोरंजन और उत्साह बढ़ाने के लिए बच्चों और महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों में टिकेश्वर और ऋषभ ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं महिलाओं में रामवती और सीमा विजेता रहीं। विजेताओं को आकर्षक इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075134
Views Today : 80
Views Last 7 days : 2924
Views Last 30 days : 9752
Total views : 103981
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.