ग्राम पंचायत बेंदा के आश्रित ग्राम तुरैयाबहरा का प्राथमिक स्कूल आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। विद्यालय में 32 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनकी जिम्मेदारी केवल 2 शिक्षकों पर है। सीमित स्टाफ के बावजूद शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन संसाधनों की कमी शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही है। सबसे गंभीर समस्या यह है कि स्कूल में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है। गर्मी के इस मौसम में बच्चे बिना पंखे और पर्याप्त रोशनी के पढ़ने को मजबूर हैं। तपती गर्मी और अंधेरे जैसे हालात में पढ़ाई करना बच्चों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। विद्यालय में शौचालय की सुविधा नहीं होने से बालिकाओं को परेशानी ज्यादा है। स्कूल में बॉउंड्रीवॉल नहीं होने से असुरक्षित माहौल स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था भी भगवान भरोसे है। खुले परिसर में कभी भी मवेशी या बाहरी लोग प्रवेश कर जाते हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
<
