Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तिल्दा में आईपीएल सट्टेबाजी करते 2 गिरफ्तार:मोबाइल, स्कूटी और नकदी सहित 1 लाख का सामान जब्त
Breaking News

तिल्दा में आईपीएल सट्टेबाजी करते 2 गिरफ्तार:मोबाइल, स्कूटी और नकदी सहित 1 लाख का सामान जब्त

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
89dd02e5 0832 49ec ba40 70ce083b5d5e 1776701908752
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



89dd02e5 0832 49ec ba40 70ce083b5d5e 1776701908752
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, स्कूटी और नकदी सहित लगभग 1 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस को 18 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 5, सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी (33) अपने घर से ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से सट्टा लगा रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। स्कूटी में बैठ कर सट्टा खेलते हुए युवक पकड़ाया इसी क्रम में पुलिस को विशाल बाजार के पीछे एक गली में स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेलते हुए एक अन्य युवक की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनीश बजाज (25) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और स्कूटी (CG 04 PS 2636) जब्त की गई। पुलिस की कार्रवाई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों से कुल दो मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 25,000 रुपए), एक स्कूटी (35,000 रुपए) और 40,166 रुपए नकद बरामद किए गए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 1,00,166 रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण कर इस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीईओ कार्यालय स्कूल भवन में संचालित जगह की कमी से कामकाज प्रभावित

April 21, 2026

Condemnation Motion Passed, BJP Protest Against Opposition in Raipur Assembly

April 21, 2026

कॉन्स्टेबल पर मारपीट-जान से मारने की धमकी देने का आरोप:पीड़ित ने रायगढ़ कलेक्टर से की शिकायत, सख्त कार्रवाई कार्रवाई मांग की

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068169
Views Today : 42
Views Last 7 days : 1014
Views Last 30 days : 4115
Total views : 89125
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.