कवर्धा| शहर के तहसील कार्यालय के सामने बने फुटपाथ के किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने से यहां गंदगी फैल रही है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालय में रोज बड़ी संख्या में लोग अपने काम से पहुंचते हैं। लेकिन मुख्य मार्ग के किनारे फैली गंदगी से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
<
