Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तलवार से हमला पिता-पुत्र को 10 साल की सजा:जीपीएम में पुराने विवाद को ले कर दो भाइयों को मरने की जानलेवा कोशिश
Breaking News

तलवार से हमला पिता-पुत्र को 10 साल की सजा:जीपीएम में पुराने विवाद को ले कर दो भाइयों को मरने की जानलेवा कोशिश

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bcfc37e4 ccde 44fc 93c6 b245207e5bad 1777968936736
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bcfc37e4 ccde 44fc 93c6 b245207e5bad 1777968936736
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दो भाइयों पर तलवार से हमला करने के मामले में कोर्ट ने पिता-पुत्र को सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड ज्योति अग्रवाल ने आरोपी सेवा सिंह धुर्वे और पुत्र गोविंद सिंह धुर्वे को 10-10 साल के सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है। यह घटना 18 जून 2025 की रात ग्राम टीकरकला में एक दशगात्र कार्यक्रम के दौरान हुई थी। पीड़ित सौरभ भट्ट अपने भाई संदीप भट्ट को लेने वहां पहुंचे थे। जानिए पूरा मामला इसी दौरान आरोपी गोविंद धुर्वे ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर गोविंद ने अपने पिता सेवा सिंह धुर्वे को बुलाया, जो अपने साथ धारदार तलवार लेकर आया था। दोनों ने मिलकर संदीप भट्ट पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। संदीप ने बचाव का प्रयास किया, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए सौरभ भट्ट के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आस-पास मौजूद लोगों के बीच-बचाव के कारण दोनों भाइयों की जान बच सकी। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई के दौरान द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने पाया कि आरोपियों ने जानलेवा हमला करने के साथ-साथ प्रतिबंधित हथियार का अवैध रूप से उपयोग भी किया। इन धाराओं के तहत मिली सजा कोर्ट ने दोनों पिता-पुत्र को बीएनएस एक्ट की धारा 109, 3(5) के तहत 10 साल के सश्रम कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही, धारा 118, 3(5) के तहत छह महीने के सश्रम कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। पिता सेवा सिंह को आयुध अधिनियम की धारा 25 (1-क) और 27(2) के तहत भी दोषी करार देते हुए 7 साल के सश्रम कारावास और 1000 रुपये के अर्थदंड की सजा दी गई। सजा सुनाते हुए न्यायालय ने स्पष्ट किया कि समाज में इस तरह के हिंसक कृत्यों के लिए कोई स्थान नहीं है। फैसले के बाद दोनों दोषियों को जेल वारंट तैयार कर सजा भुगतने हेतु जिला जेल पेंड्रारोड भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में कार-माज़दा भिड़ंत, एक युवक की मौत:तीन घायल बिलासपुर रेफर, संबलपुर से रायपुर जा रहे थे

May 5, 2026

नशे में बेटे ने तलवार से मां-बाप पर किया वार:धार नहीं होने से बची जान; बालोद में ईंट बनाने का काम करता है परिवार

May 5, 2026

भिलाई में बड़ी चोरी और लूट का मामला:शादी समारोह में परिवार के साथ गया था व्यवसायी, चोरों ने बंद घर से गहने और कैश चुराए, जामुल में चाकू की नोक पर लूट

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069638
Views Today : 37
Views Last 7 days : 697
Views Last 30 days : 3915
Total views : 90681
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.