Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डोंगरगढ़ होटल में चोरी का सीसीटीवी फुटेज से खुलासा:पूर्व कर्मचारी निकला चोर, होटल से नकदी और सामान चुराया, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

डोंगरगढ़ होटल में चोरी का सीसीटीवी फुटेज से खुलासा:पूर्व कर्मचारी निकला चोर, होटल से नकदी और सामान चुराया, आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4985714e a92f 4055 8569 57783fa58180 1776700001736
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4985714e a92f 4055 8569 57783fa58180 1776700001736
डोंगरगढ़ में एक पूर्व कर्मचारी को अपने ही पुराने मालिक के होटल में चोरी करने के आरोप में रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह घटना राजघराना होटल में हुई थी, जहां आरोपी ने नकदी और अन्य सामान चुराया था। होटल मालिक प्रदीप सिसोदिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त 2025 की आधी रात उनके होटल “राजघराना” में चोरी हुई। रात करीब 12:25 बजे से 1:30 बजे के बीच, पूर्व कर्मचारी नानक प्रेमचंदानी (42) चुपचाप लॉज में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से आरोपी पकड़ में आया आरोपी अपने साथ टीवीएस एक्सेल वाहन, गल्ले में रखी नकदी, कार्ड रीडर मशीन के साथ-साथ चावल, दाल और रिफाइंड तेल भी ले गया था। इस घटना से मालिक को काफी नुकसान हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए डोंगरगढ़ थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पीछा किया और उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं में हुई कार्रवाई पूछताछ में आरोपी नानक प्रेमचंदानी (42) ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 305(क) और 331(4) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, होटल ‘राजघराना’ में हुई चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी घटना को अंजाम देते साफ नजर आ रहा है। फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी की पहचान की थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीईओ कार्यालय स्कूल भवन में संचालित जगह की कमी से कामकाज प्रभावित

April 21, 2026

Condemnation Motion Passed, BJP Protest Against Opposition in Raipur Assembly

April 21, 2026

कॉन्स्टेबल पर मारपीट-जान से मारने की धमकी देने का आरोप:पीड़ित ने रायगढ़ कलेक्टर से की शिकायत, सख्त कार्रवाई कार्रवाई मांग की

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068170
Views Today : 43
Views Last 7 days : 1015
Views Last 30 days : 4116
Total views : 89126
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.