![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में डॉ. संतोष प्रसाद देवांगन ने नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने आज पदभार संभाला। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। लीना मंडावी ने डॉ. देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने भी डॉ. देवांगन का अभिनंदन किया। डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडे, निकिता मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी धनेंनद्र सोनी सहित अन्य जिला अधिकारी भी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. देवांगन ने जिले के विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करने के संकेत दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 10 फरवरी 2020 को छत्तीसगढ़ के 28वें जिले के रूप में अस्तित्व में आया था। डॉ. संतोष प्रसाद देवांगन इस जिले के सातवें कलेक्टर हैं। जिले में अब तक सेवा देने वाले कलेक्टर्स का विवरण इस प्रकार है: 1. शिखा राजपूत तिवारी (जिले की प्रथम कलेक्टर), 2. डोमन सिंह, 3. नम्रता गांधी, 4. ऋचा प्रकाश चौधरी, 5. प्रियंका ऋषि महोबिया, 6. श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, 7. डॉ. संतोष प्रसाद देवांगन (वर्तमान कलेक्टर)।
<
