Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डेयरी के दो कर्मचारियों CCTV में झगड़ते दिखे, आरोपी ने हथियार से वार कर चीरा गला, मौके पर मौत
Breaking News

डेयरी के दो कर्मचारियों CCTV में झगड़ते दिखे, आरोपी ने हथियार से वार कर चीरा गला, मौके पर मौत

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 12 2025 hospital manager shoots
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में दूध डेयरी में काम करने वाले दो युवकों के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान सन्नी साहू ने धारदार हथ …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Dec 2025 09:26:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Dec 2025 09:26:27 AM (IST)

Raipur News: डेयरी के दो कर्मचारियों CCTV में झगड़ते दिखे, आरोपी ने हथियार से वार कर चीरा गला, मौके पर मौत
डेयर कर्मचारी की मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शराब के नशे में डेयरी कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद।
  2. धारदार हथियार से हमला, युवक की मौके पर मौत।
  3. सीसीटीवी फुटेज से पूरी घटना का खुलासा हुआ।

रायपुर नईदुनिया, प्रतिनिधि। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी में काम करने वाले दो युवकों के बीच हुए हिंसक विवाद हुआ। आरोपी ने शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि साहू दूध डेयरी कचना के संचालक चिंटू साहू ने देर रात थाने पहुंचकर सूचना दी कि डेयरी में काम करने वाले उसके दोनों कर्मचारी सन्नी साहू और दुर्गेश धृतलहरे डेयरी में मौजूद नहीं हैं। दोनों एक कमरे में रहते थे, वहां फर्श पर खून फैला हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की।

सीसीटीवी से खुला राज

  • डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर सामने आया कि दोनों कर्मचारियों के बीच आपस में जमकर झगड़ा हुआ था। लड़ाई के दौरान दुर्गेश धृतलहरे बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद सन्नी साहू उसे ऑटो में बैठाकर वहां से ले गया। काफी तलाश के बाद पुलिस को आरोपी सन्नी साहू मेकाहारा अस्पताल में मिला।
  • पूछताछ में सन्नी ने बताया कि दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान आपस में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान सन्नी ने लोहे की रॉड और धारदार औजार से दुर्गेश के गले और गाल पर हमला कर दिया। घायल दुर्गेश को आरोपी मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • पुलिस के अनुसार आरोपी सन्नी साहू (22 वर्ष) कचना का निवासी है। दूध बांटने का काम करता है। मृतक दुर्गेश धृतलहरे खरोरा थाना क्षेत्र के परसवानी गांव का निवासी था। ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। दोनों युवक डेयरी में ही रहकर काम कर रहे थे।
  • आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त हथियारों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



    <



    Advertisement Carousel

    theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

    ×
    Popup Image



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    Dhamtari Truck Driver Suicide Case: Mercedes Driver Arrested

    June 28, 2026

    दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

    June 28, 2026

    Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    samvad add RO. Nu. 13843/146
    samvad add RO. Nu. 13843/146
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • Telegram
    Live Cricket Match

    [covid-data]

    Our Visitor

    077053
    Views Today : 350
    Views Last 7 days : 4398
    Views Last 30 days : 12086
    Total views : 107291
    Powered By WPS Visitor Counter
    About Us
    About Us

    Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

    Our Picks
    Language
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.