Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डिस्टलरी का दंश-2:केडिया शराब फैक्ट्री से निकले अपशिष्ट से खारुन नदी हो रही मैली
Breaking News

डिस्टलरी का दंश-2:केडिया शराब फैक्ट्री से निकले अपशिष्ट से खारुन नदी हो रही मैली

By adminMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 2 1 1777763487
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 2 1 1777763487
खारुन नदी के किनारे प्रदूषण की यह कहानी नई नहीं है, लेकिन इस बार तस्वीर ज्यादा खतरनाक है। केडिया शराब फैक्ट्री से निकलने वाला अपशिष्ट अब सीधे नदी तक सीमित नहीं रहा; अवैध मुरुम खनन से बने गहरे गड्ढे ‘जहरीले जलाशय’ बन चुके हैं। प्रदेश में सबसे अधिक पैसा कमाने वाली इस फैक्ट्री ने आसपास के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लेकिन रोजगार व शराब की वजह से यहां कोई विरोध नहीं करता, जब दैनिक भास्कर टीम यहां पहुंची तो यहां इतनी दुर्गंध थी कि सांस लेना मुश्किल था। आसपास कई तालाब नजर आए। पड़ताल के दौरान लोगों ने बताया कि यह तालाब नहीं है खनन माफिया के मुरुम निकालने के सबूत है। यहां बड़े पैमाने पर माफियाओं ने अवैध खनन कर गड्ढे छोड़ दिए थे। अब इन्हीं में डिस्टलरी का गंदा विषैला पानी जमा हो गया है, जहरीले जलाशय जब टीम आगे बढ़ी तो एक सूखा नाला मिला, इससे भी बहुत बदबू आ रही है। थोड़ी दूरी पर नाला बन चुकी खारून नदी दिखी। यह नदी काली हो चुकी है। इंसान तो छोड़िए कोई जानवर भी यह पानी नहीं पीता है। अवैध खनन से बने जलाशय बड़ा खतरा, नदी काली; बदबू से जीना मुश्किल नकली शराब में फंस चुके हैं केडिया
फैक्ट्री संचालक नवीन केडिया का नाम शराब घोटाले में भी जुड़ा है। आरोप है कि डिस्टलरी ने नकली होलोग्राम वाली शराब सप्लाई कर करोड़ों का कमीशन लिया। फरवरी 2024 में एसीबी ने छापा मारा था। जनवरी 2026 में केडिया को झारखंड और छत्तीसगढ़ के शराब घोटालों के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। अभी वे जेल में हैं। गड्ढे में जा चुकी है 15 लोगों की जान अवैध मुरुम खनन से बने जहरीले जलाशय ने 15 लोगों की जान ले ली। 9 अप्रैल 2024 को कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खदान में गिरी। बाद में 10-10 लाख मुआवजा व नौकरी के वादे से मामला दबा दिया गया। भास्कर एक्सपर्ट – प्रोफेसर शम्स परवेज, केमिस्ट्री विभाग, रविशंकर विश्वविद्यालय जहरीला स्पेंट वॉश: ज्यादा केमिकल होने से पानी में खत्म कर रहा जीवन डिस्टलरी के स्पेंट वॉश में भारी मात्रा में ऑर्गेनिक और अकार्बनिक केमिकल होते हैं। इसमें बीओडी और सीओडी 50 से 90 हजार मिग्रा प्रति लीटर तक होता है, जबकि मानक 30-250 मिग्रा है। यह अम्लीय, लाल रंग का पानी मिट्टी को क्षति पहुंचाकर भूजल में मिल जाता है, जिससे घुलित ऑक्सीजन खत्म हो जाती है। ऐसे पानी में जीवन समाप्त हो जाता है और यह कुछ ही घंटों में सड़ने लगता है। उदाहरण के तौर पर एक सामान्य जगह पानी बाल्टी में रखेंगे तो दो-चार घंटे में खराब हो जाता है। ^मैं मौके पर टीम को भेजकर जांच करवा लेता हूं। अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। -प्रमेंद्र पांडेय, क्षेत्रीय पर्यावरण अ​धिकारी, दुर्ग



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चलती कार में RCB-गुजरात के मैच पर ऑनलाइन सट्टा:व्हॉट्सएप के जरिए होती थी डील और हिसाब-किताब;पैसा आते ही दूसरे अकाउंट में करते थे ट्रांसफर

May 3, 2026

रायगढ़ में ग्रामीण की हत्या:उधार के पैसे को लेकर की गई हत्या, गला और मुंह दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, सौरभ ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069584
Views Today : 19
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 4096
Total views : 90627
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.