महासमुंद| छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के तहत डाटा एंट्री – ऑपरेटर भर्ती के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा 28 जून को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर न 12.15 बजे तक होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से 12 मई तक चलेगी। त्रुटि सुधार का मौका 13 मई से न 15 मई तक दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र ने 22 जून को व्यापमं की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
<
