कवर्धा| शहर के ठाकुरदेव चौक पर दिनभर ट्रैफिक का भारी दबाव बना रहता है। यहां वाहनों की लगातार आवाजाही से जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। नया बस स्टैंड शुरू होने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक और अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे में अभी से व्यवस्था सुधारना जरूरी है। चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाना चाहिए, ताकि यातायात सुचारू हो सके।
<
