Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ट्रेन के एसी कोच में शराब परोस रहा था अटेंडेंट:दुर्ग में हमसफर एक्सप्रेस में आरपीएफ-आबकारी ने पकड़ा; बैग से मिले व्हिस्की, वोडका और बियर
Breaking News

ट्रेन के एसी कोच में शराब परोस रहा था अटेंडेंट:दुर्ग में हमसफर एक्सप्रेस में आरपीएफ-आबकारी ने पकड़ा; बैग से मिले व्हिस्की, वोडका और बियर

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 13 at 21214 am 1776026572
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 13 at 21214 am 1776026572
दुर्ग में निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस (22868) ट्रेन के एसी कोच अटेंडेंट को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अटेंडेंट यात्रियों को शराब परोसने और अपने साथ बड़ी मात्रा में शराब ले जाने के आरोप में पकड़ा गया। यह कार्रवाई आरपीएफ और आबकारी विभाग ने की है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ दुर्ग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हमसफर एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट अवैध रूप से शराब ले जा रहा है। आरपीएफ पोस्ट दुर्ग के प्रभारी ने तुरंत आबकारी विभाग से संपर्क किया और संयुक्त टीम बनाई। इसके बाद ट्रेन के दुर्ग पहुंचने का इंतजार किया गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हुई कार्रवाई जैसे ही ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची, टीम ने कोच नंबर B-7 में तैनात एसी कोच अटेंडेंट रीमन दास की पहचान कर उसके सामान की जांच की। तलाशी के दौरान उसके बैग से छुपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। जब उससे इस शराब के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागज पेश नहीं कर सका। तलाशी में मिले अलग-अलग ब्रांड के शराब जब्त शराब में 3 फुल बोतल व्हिस्की, 1 फुल बोतल वोडका, 2 क्वार्टर व्हिस्की और 18 कैन बियर शामिल हैं। इस तरह कुल मिलाकर 12.236 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 4,140 रुपए बताई गई है। शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी इस मामले में आबकारी विभाग ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को 13 अप्रैल 2026 को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब कहां से लाया था और क्या इसमें कोई और लोग भी शामिल हैं। दुर्ग आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि, ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि ट्रेनों में अवैध सामान की तस्करी को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076542
Views Today : 430
Views Last 7 days : 3840
Views Last 30 days : 11645
Total views : 106645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.