![]()
जिले के नेरली-धुरली और गमावाड़ा ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। इन प्लांटों से कुआकोंडा, बचेली क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जानी है, पर मुश्किल से 2 से 3 गांवंो को ही पानी मिल पा रहा है, एक बड़ी आबादी को पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। इन प्लांटों से 40 से अधिक गांवों को पानी की सप्लाई की जानी है पर ऐसा हो नही रहा है। खूंटेपाल, श्यामगिरी, नकुलनार, मसेनार, गोंगपाल, कुआकोंडा जैसे गांवों की टंकियों तक पानी की सप्लाई बराबर नहीं की जा रही है, जबकि योजना में करोड़ों रुपये खर्च किये गए हैं। नेरली, धुरली वाटर प्रोजेक्ट से पानी की सप्लाई नहीं होने से जल जीवन मिशन योजना भी सवालों के घेरे में है। इन क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के नलों में इसी प्रोजेक्ट से पानी की सप्लाई होनी है, समस्या को लेकर पीएचई विभाग गंभीर नहीं है। -रामकुमार नाग, दंतेवाड़ा
<
